Sunday, February 15, 2026

टुनिशा शर्मा की दम घुटने से हुई मौत-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा ,ब्यायफ्रेंड शीजान खान 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

मुंबई: टुनिशा शर्मा की मौत के बाद हिरासत में लिये गये उसके को-स्टार शीजान खान को आज कोर्ट में पेश किया गया. शीजान खान को मुंबई की वसई कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.टुनिशा शर्मा की मौत के बाद उसकी मां ने शीजान खान पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे रात में ही हिरासत में ले लिया था.

tunisha zeeshan

टूनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

24 दिसंबर को शूटिंग के दौरान हुई मौत के बाद  पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया था. रात करीब 1.30 बजे टूनिसा की बॉडी को मुंबई के जेजे अस्पताल लाया गया. सुबह 4.30 बजे तक अटोप्सी की गई. इस दौरान 5 पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे. टुनिशा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को मौत की वजह बताया गया है.

ब्यायफ्रेंड से ब्रेकअप बना ट्रिगर प्वाइंट

टुनिशा की मौत के बाद से ही उसे जानने वाले दोस्त और जानकार लगातार दावे कर रहे थे की खुशमिजाज रहने वाली टुनिशा आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती है. अब ये बात सामने आ रही है कि अपने ब्यायफ्रेंड से ब्रेकअप और ब्यायफ्रेंड के लाइफ मे किसी और की एंट्री से टुनिशा परेशान थी. 15 दिन पहले ही उसका शीजान के साथ ब्रेकअप हुआ था. पुलिस का मानना है कि ब्याय फ्रेंड से ब्रेकअप मौत की एक वजह हो सकती है.

हर एंगल से पुलिस कर रही है जांच

मुंबई की वालिव पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. आत्महत्या  है या हत्या ये साफ होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि जहां टूनिशा की डेड बॉडी मिली वहां कोई सुसाइड नोट या किसी और तरह की चीज नहीं मिली जिससे ये साबित हो सके कि उसने आत्महत्या की है.टूनिशा की  डेडबॉडी उसके कोस्टार शीजान के मेकअप रुम में मिली . जिस समय टूनिश की मौत हुई शीजान वहां मौजूद नहीं था. फिर टुनिशा की मां का भी आरोप है कि उनकी बेटी की आत्महत्या की वजह शीजान है. ऐसे में पुलिस इसकी हत्या के एंगल से भी जांच रही है. शीजान को वसई कोर्ट से 4 दिन की पुलिस रिमांड मिली है. ऐसे में पुलिस की पूछताछ से मामले के बारे में खुलासे की उम्मीद है.

Latest news

Related news