Wednesday, March 11, 2026

पीएम मोदी का सुपर संडे,प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल होने पर लिया जंगल सफारी का लुत्फ,खिलाया हाथी को गन्ना

बांदीपुर/ मदुमलाई: प्रधानमंत्री मोदी (Pm Narendra Modi )पशु प्रेमी हैं और अक्सर अपने पशु प्रेम का इजाहर किसी न किसी रुप में करते दिखाई देते हैं. आज भी पीए मोदी (Pm Narendra Modi )का ये रुप दिखाई दिया जब वो कर्नाटक के बांदिपुर टाइगर रिजर्व(Bandipur Tiger Reserve) और मदुमलाई टाइगर रिजर्व (Mudumalai Tiger Reserve) पहुंचे. पीएम मोदी (Pm Narendra Modi )का ये दौरा प्रोजेक्ट टाइगर के पूरा होने के उपलक्ष्य में रखा गया था.पीएम मोदी ने यहां कई घंटे बिताये और जंगल में मौजूद जानवरों से मिले ,उनकी तस्वीरें लीं.

सफारी के दौरान पीएम का दिखा अलग अंदाज

जैसा कि हम अक्सर देखते हैं पीएम मोदी (Pm Narendra Modi )कुछ खास अवसरों पर खास तरीक से लोगों को प्रभावित करते हैं.आज भी कुछ ऐसा ही दिखाई दिया.पीएम जब सफारी के लिए जंगल में पहुंचे तो सर से पैर तक जंगल लुक में दिखाई दिये. सिर हैट, पैर में बूट और तन पर हरे रंग की पत्तेदार प्रिंट वाली शर्ट…दिन के कई घंटे जंगल में प्रणियों के बीच बिताये और उनकी खूब सारी तस्वीरें उतारी.

पीएम मोदी थेप्पाकडू हाथी कैंप पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi )ने आज बांदीपुर टाइगर रिजर्व के साथ मदुमलाई टाइगर रिजर्व का भी दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी थेप्पाकडू हाथी कैंप (Theppakadu elephant camp) पहुंचे .ये वही कैंप है जिसमें भारत की पहली ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म “द एलिफेंट व्हीसपर्स” का किरदार रधु रहता है. पीएम मोदी ने एलिपेंट केंप में रहने वाले और हाथी के बच्चे रघु को पालने वाले महावत बेली और बोमन से मुलाकात की . ऑस्कर विनिंग डाक्यूमेंट्री में “द एलिफेंट व्हीसपर्स” में रघु एलिफेंट एक मुख्य किरदार है.

रघु से मुलाका के दौरान पीएम मोदी ने उसे गन्ना खिलाया. जब पीएम मोदी हाथी रघु को गन्ना खिला रहे थे तो इस दौरान दोनों के बीच एक अलग ही आत्मीय संबंध दिखाई दिया. पीएम रघु को खिलाते गये और वो सूंड उठाकर उनसे गन्ने का दूसरा टुकड़ा मांगता नजर आया.रघु ने अपनी लंबी सूंड उठाकर पीएम मोदी को अपना प्यार दिखाया. दिनभर के जंगल सफारी का पीएम मोदी ने आज शाम तो एक वीडियो ट्टीटर हेंडिल पर शेयर किया है…

इंटरनेशलन बिग कैट एलायंस (IBCA) के शुरुआत की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में बाघों का ताजा स्थिति की जानकारी दी.बताया कि देश में बाघों की स्थिति में काफी सुधार आया है. प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर पीएम ने  स्मारक सिक्का जारी किया साथ ही इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (International Big Cat Alliance,IBCA) के शुरुआत की घोषणा भी की. इस एलायंस में ऐसे देश शामिल हैं जहां मर्जार प्रजाति के सात पशु शेर , बाघ , तेंदुआ, हिम तेंदुआ, जगुआर , पुमा और चीता पाये जाते हैं. IBCA एक संगठन के तौर पर इन पशुओं के संरक्षण और सुरक्षा के लिए काम करेगा

Pm Modi Bandipur
Pm Modi Bandipur

देश में बाधों की संख्या 3176 हुई

पीएम मोदी ने आज देश में बाघों की संख्या का भी ऐलान किया .हमारे देश में अब बाघों की संख्या अब 3176 हो गई है. साल 2022 की गिनती के मुताबिक 2022 में बाधों की संख्या 3176 थी.

पिछले कुछ सालों में बाघों की संख्या में सुधार आया है .आंकड़ों के मुताबिक 2006 में हमारे देश में बाघों की संख्या 1411 थी, 2010 में ये संख्या बढ़कर 1706 हुई. 2014 में ये 2226 हुई, 2018 में 2967 और अब 2022 में ये संख्या 3167 पर पहुंची है .

50 साल पहले भारत में विलुप्ति के कगार पर थे बाघ ..

आपको बता दें कि आज से पचास साल पहले भारत में बाघ विलुप्त होने के कगार पर थे तब 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर शुरु किया गया था. पचास साल की मेहनत का नतीजा है कि आज भारत के अलग अलग जंगलों और टाइगर रिजर्व्स में बाघों की संख्या  बढ़कर 3 हजार से अधिक हो गई है.

Latest news

Related news