Friday, February 27, 2026

मोरबी:अस्पताल के दौरे के बाद पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक,अधिकारियो को दिया निर्देश

#मोरबी में प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घनास्थल का जायजा लेने के बाद सिविल अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल लिया . मोरबी पुल हादसे में सरकारी आंकड़े के मुताबिक अबतक 135 लोगों की मौत हो चुकी है .

मोरबी में घटना स्थल के दौरे और अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने मोरबी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक की.बैठक में अधिकारियो ने पीएम मोदी को रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता के बारे में ब्रीफ किया.सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि समय की मांग है कि इस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत और व्यापक जांच की जाए, दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जाये.

बैठक में पीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहें और ये सुनिश्चित करें कि दुख की इस घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले.

Latest news

Related news