बिहार में ‘सुशासन बाबू’ ही बनेंगे सीएम, पीएम मोदी ने भी दिये संकेत

Sushan Babu Nitish Kumar :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने इसे “सुशासन की जीत” करार दिया है. पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व की खुलकर सराहना करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा  है कि ये सुशासन की जीत है. पीएम मोदी का ये बयान राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है कि क्योंकि पूरे चुनाव के दौरान विपक्ष ने ये दावा किया था कि अगर भाजपा ने जेडीयू से अधिक सीटें जीती तो राज्य में वो नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी.  इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल थी कि बीजेपी ने अधिक सीट आने का स्थिति में अपना सीएम कैडिंडेट तय भी कर रखा है. ऐसे में बिहार मतगणना परिणाम आने के बाद पीएम मोदी का ये बयान बेहद अहम है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की जीत हुई है.

Sushan Babu Nitish Kumar पर  पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा है..   

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार में जीत की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है.

“सुशासन की जीत हुई है. विकास की जीत हुई है. जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है- “ एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है.लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.”

बिहार में पिछले 20 साल से हैं नीतीश कुमार सीएम

पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार चलाते रहे हैं. नीतीश कुमार के शासन काल में राज्य में कानून-व्यवस्था, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान जैसे क्षेत्रों में भारी बदलाव आये हैं. यही कारण है कि राज्य में  नीतीश कुमार सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं.

 बिहार में पब्लिक को नये सीएम के नाम की घोषणा का इंतजार  

दरअसल चुनाव के बाद अब जब जनता एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम के घोषणा का इंतजार कर रही है, तब पीएम मोदी के इस ट्वीट से काफी बातें साफ हो रही हैं.पीएम का ये बयान NDA के भीतर नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों का भी सीधा जवाब माना जा रहा है.

दरअसल नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर संशय की स्थिति की एक वजह मीडिया में इस बात का प्रचार भी है कि बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह नहीं चाहते है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने. इसी कारण से लगातार ये सवाल उठ रहें है कि जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए ने सूनामी जीत हासिल किया है, बीजेपी के 90 और जेडीयू को 85 सीटें मिली है तो अब राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा ?

प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट के बाद ये माना जाने लगा है कि पीएम मोदी ने अपने करीबियों को भी ये संदेश दिया है कि बिहार के लिए नीतीश कुमार ही सही च्वाइस हैं. उनके नेतृत्व में चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ही बतौर सीएम राज्य की बागडोर संभालने जा रहे हैं.

Latest news

Related news