PM Modi : संसद में पीएम मोदी की हुंकार…अबकी बार 400 पार….

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी PM Modi आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देने के लिए पहुंचे. पीएम मोदी संसद में 100 मिनट से ज्यादा बोले . इस दौरान पीएम मोदी पूरे फॉर्म में नजर आये. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान गिन गिन कर विपक्ष पर निशाने साधे.

PM Modi ने सेट किया टारगेट ,अबकी बार….400 पार

पीएम मोदी ने सदन में हुंकार भरते हुए कहा नारा लगाया ..अबकी बार.. सांसदों ने जवाब दिया.. 400 पार… फिर पीएम ने कहा कि देखिये खरगे जी भी बोल रहे हैं.. पीएम मोदी  लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बारे में कहा कि इस बार उनके पास सौ- सवा सौ से ज्यादा कुछ नहीं आने वाला है.सदन में पीएम ने बीजेपी और एनडीए दोनो कोे लिए 2024 चुनाव के लिए टारगेट सेट कर दिया . बीजेपी के लिए 370 तो NDA के लिए 400 का लक्ष्य तक कर दिया है.

 

भानुमति का कुनबा चुनाव से पहले ही बिखरा

पीएम मोदी ने सबसे पहले विपक्ष के इंडिया एलायंस को निशाना बनाते हुए कहा कि इन लोगों ने भानुमति का कुनबा तो जोड़ लिया लेकिन जो एलायंस किया था , उसका अलायंटमेंट ही गड़बड़ा गया.कांग्रेस पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला ही नहीं है. राहुल गांधी की ओर निशाने साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा ,फिर एकला चलो रे करने लगे.

एलाइनमेंट तो आ गया लेकिन एलायंस के अलांइटमेंट बिगड़ गया

पीएम मोदी ने अपने चुटीले अंदाज में जमकर कांग्रेस पर निशान साधा. पीएम ने कहा कि ये लोग अपने परिवार से आगे कुछ सोच ही नहीं सकते हैं. राहुल गांधी की यात्रा की ओर इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि अभी नया नया मोटर मैकेनिक का काम सीखा है, इसलिए गाड़ी का एलाइनमेंट तो सीख लिया है लेकिन आलायंस का एलाइनमेंट ही खराब हो गया.

पीएम मोदी ने इंडिया अलायंस के बीच एक दूसरे को लेकर की जा रही बयानबाजियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एक दूसरे पर ही विश्वास नहीं करते हैं, तो देश पर क्या विश्वास करेंगे . हमें अपने देश और देशवासियो के सामर्थ्य पर भरोसा है.

पीएम मोदी को फिर याद आये नेहरुजी और इंदिराजी

पीएम ने एक बार फिर देश के पहले पूर्व प्रधानमंत्री नेहरुजी और फिर इंदिरा जी के फैसलों पर सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने भी कभी देश के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं किया.वो लोग खुद को शासक और जनता को छोटा मानते थे.

पीएम मोदी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरु जी अपने देश के लोगों को आलसी समझते थे.पीएम ने नेहरुजी के एक भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि वो कहते थे कि हिंदुस्तान में लोगो को आमतौर पर काम करन की आदत नही है.पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरु ने ये बात लालकिले से कही थी कि  हम लोग इतन का मनही करते है जितना रुस और चीन के लोग करते हैं.पीएम मोदी ने कहा कि नेहरुजी भारतीयों को कम अक्ल वाला मानते थे. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीके बारे मे भी कहा कि उनकी सोच भी नेहरु जी से अलग नहीं थी.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंदिरा जी के एक भाषण के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि  उन्होने कहा था कि “ दुर्भाग्य से जब कोई शुभ कार्य हने वाला होता है तो हम निश्चिंत हो जाते हैं, जब कई मुश्किल आती है तो निराश हो जाते हैं. कभी कभी तो लगता है कि पूरा देश ही असफल हो गया है.

ये भी पढ़े :- Bihar Politics: स्थिर नहीं है बिहार की सरकार, सम्राट चौधरी बोले- RJD कर रही है खरीद फरोख्त की कोशिश

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस क लोगों को देखकर लगता है कि उनहोंन कांग्रेस के बारे मे तो सही आंकलन किया, लेकिन देश की जनता के बारे में सही आंकलन नहीं कर पाई थी. कांग्रेस की मानसिकता दूसरों के छोटा समझने की है.

Latest news

Related news