Wednesday, February 11, 2026

PM Modi on Rahul Gandhi : बालकबुद्धि, साइकिल,चींटी,परजीवी… पीएम ने कुछ ऐसे बोला विपक्ष पर हमला

PM Modi on Rahul Gandhi :  जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जन कर हमला बोला.  पीएम मोदी ने सदन में विपक्ष पर तरह तरह से हमला किया. शुरुआत एक कहानी से की जिसमें उन्होंने ऐसे बच्चे की कहानी सुनाई जिसमें एक बच्चा की बात की . कहा  शुरु शुरु में बच्चा साइकिल चलाना शुरु किया हो और गिर गया हो. फिर लोग उसे फोन करके कहते हैं कि देखो तुम्हारी साइकिल के नीचे चीटी मर गई. आज कल कांग्रेस के सात भी ऐसा ही हो रहा है.

PM Modi on Rahul Gandhi :कांग्रेस परजीवी है 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस परजीवी है. जहां भी जाती है, जिसके साथ गठबंधन करती है , उन्हीं के वोट खा जाती है.इस बार जो उन्हें सीटों मिली है वो अपने सहयोगियो की वोट खाने के कारण मिली है.

 कांग्रेस अराजकता फैलाने मेंं लगी है

कांग्रेस अलग अलग विषयों पर आराजकता फैलाने में लगी है. CAA को लेकर अराजकता फैलाई  है.

बालक बुद्धि संसद में दिखाई दी.   

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के कल के बयानों का जिक्र करते हुए एक कहानी सुनाई – पीएम ने कहा कि  एक बच्चा स्कूल से आता है और जोर जोर से रोने लगता है.. मां से कहने लगा कि आज स्कूल में मुझे उसने मारा, इसने मारा, मां परेशान हो गई. मां ने बेटा से पूछा क्या बात हो गई, तुम्हे क्यों मारा ?  बच्चे ने ये नहीं बताया कि किसी बच्चे को उसने  मां की गाली दी थी, किसी कि किताब फाड़ दी और किसी को चोर बोला था , किसी का  टिफिन चुरा कर खा गया. हमने सदन में कल यही वचकानी हरकतें देखी.

कल यहां बालक बुद्दि का विलाप चल रहा था. मुझे मारा गया, मुझे इसने .. उसने .. .हां वहा मारा…

आजकल सहानुभुति हासिल करने का खेल चल रहा है. सहानुभूति  हासिल करने के लिए नया ड्रामा चलाया गया. हजारों करोड़ के हेरा फेरी के मामले में जमानत पर बाहर हैं. ये ओबीसी वर्ग के लोगो को चोर बचाने के मामले में सजा पा चुके हैं . इनको देश की सर्वोच्य आदालत में माफी मांगनी पड़ी है.

इनपर महान वीर  सावरकर जैसे व्यक्तित्व का अपमान करने का मुकदमा है,इनपर देश की सबसे बड़ी पार्टी को हत्यारा कहने का मुकदमा चल रहा है.इनपर अनेक नेताओं, अधिकारियों, संस्थानों पर झूठ बोलन के गंभीर आरोप हैं और 2 केस चल रहे हैं .

बालक बुद्धि को देश समझ चुका है- पीएम मोदी  

बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है, ना बात का ठिकाना होता है.  जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह से वालक पर सवार हो जाती है तो किसी के गले पड़ जाते हैं. इनकी सच्चाई अब पूरा देश समझ गया है.

 देश इनसे कह रहा है कि तुमसे नहीं हो पायेगा.तुमसे ना हो पायेगा….

तुलसी दास जी कह गये हैं, अखिलेश जी.. झूठ ही लेना , झूठ ही देना, झूठी ही भोजन … कांग्रेस ने झूठ को राजनीति का हथियार बनाया . कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है. जैसै आदमखोर एनिमल होता है, जिसको लहू मुंह पर लग जाता है वैसे ही कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया है.

1 जुलाई को लोग अपने बैंक एकाउंट  देखने बैंक  गये थे कि 8 हजार 5सौ आयेकि नहीं आये. इसी चुनाव में कांग्रेस ने देश वासियो को गुमराह किया. माता बहनों से झूठ बालो. ये झूठ कांग्रेस को तबाह करने वाली है.

पीएम मोदी ने कहा कि इवीएम को लेकर झूठ, संविधान को लकेर झूठ, राफेल को लेकर झूठ, एचएएल ,एलआईसी, बैंको को  लकर झूठ … कर्मचारियो  को लेकर झूठ..सदन में अग्निवीर को लेकर झूठ बोला गया. एमएसपी को लेकर झूठ बोल गया. सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया, ये ठीक नही है.

सदन में संविधान का अपमान और माहपुरुषों का अपमान है.- पीएम मोदी 

इन हरकतो के बालक बुद्धि मानकर नजरअंदाज नही किया जा सकता है. सदन मे झूठ बोला जा रहा है. ये इनकी नीयत ठीक नहीं है. इनका झूठ निर्लज्ज हरकत है. ये हरकते देश की महान परंपरा पर तमाचा है. सभापति को पीएम ने कहा कि सदन में शुरु हुई झूठ की परंपरा पर कठोर कार्रवाई कीजिए .

Latest news

Related news