Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News गाली प्रकऱण पर बोले पीएम मोदी-गालियां मेरी को मां नहीं,बल्कि देश की...

गाली प्रकऱण पर बोले पीएम मोदी-गालियां मेरी को मां नहीं,बल्कि देश की हर मां-बहन का अपमान है,छठी मैया से मांफी मांगनी चाहिये.

0
241
PM Modi Mother Abuse
PM Modi Mother Abuse

PM Modi Mother Abuse : बिहार ग्रामीण महिलाओं के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी ने जीविका दीदी निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की. इस निधि मे पीएम मोदी ने 105 करोड़ रुपये की राशि संस्था के बैंक खाते में हस्तांतरित की. इस निधि के जरिये ग्रामीण महिला उद्यमियों को मदद मिलेगी.  इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बीते दिनों कांग्रेस के मंच से हुए उस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमें प्रधानमंत्री को मां के नाम से अपशब्द कहे गये थे.

PM Modi Mother Abuse बिहार में वो हुआ जिसकी कल्पना नहीं थी…. 

पीएम मोदी ने इस अपशब्द प्रकरण पर कांग्रेस और राजद को जमकर घेरा. पीएम ने कहा कि “बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी.बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं.ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है. ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है.मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है. मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन मैं जब कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं. ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सबको पता है कि मैं करीब 50-55 साल से समाज और देश की सेवा में लगा हूं मैं राजनीति में बहुत देर से आया… मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थी… इसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देश सेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी। ”

वर्चुअल संबोधन के जरिये पीएम नो कहा कि “आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है. कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई. मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है. मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई. ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है. उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई.”

 बिना नाम लिये राहुल तेजस्वी पर पीएम मोदी का हमला 

पीएम मोदी ने कहा, “….एक गरीब मां की तपस्या, उसके बेटे की पीड़ा ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज नहीं समझ सकते. ये नामदार लोग तो सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं. देश और बिहार की सत्ता इन्हें अपने खानदान की विरासत लगती है. इन्हें लगता है कि कुर्सी इन्हें ही मिलनी चाहिए लेकिन, आपने, देश की जनता जनार्दन ने एक गरीब मां के कामदार बेटे को आशीर्वाद देकर प्रधानसेवक बना दिया. ये बात नामदारों को पच नहीं रही है.कोई पिछड़ा, अति-पिछड़ा आगे बढ़ जाए, ये कांग्रेस को तो कभी बर्दाश्त नहीं हुआ है!इनको लगता है, नामदारों का तो अधिकार है कामदारों को गालियां देना… इसलिए ये गालियों की झड़ी लगा देते हैं.”

पीएम मोदी ने कहा, “…मैं बिहार की जनता के सामने माँ को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी देगा… लेकिन भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है इसलिए RJD और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए….”