नई दिल्ली : मिशन 2024 के लिए पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं जारी हैं. आज पीएम मोदी बिहार में हैं. एक बार फिर से 6 मार्च को भी पीएम मोदी बिहार के बेतिया मे जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद PM Modi Kashmir Visit बिहार से निकलकर सीधे कश्मीर पहुंचेंगे. श्रीनगर में पीएम के आगमन और सभा के लिए खास तरह से सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे हैं.सुरक्षा एजेंसियां शहर में मॉक ड्रील्स कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है.
PM Modi Kashmir Visit : 7 मार्च को श्रीनगर में जनसभा
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब पीएम मोदी 7 मार्च को श्रीनगर में जनसभा करने के लिए जाने वाले हैं. पीएम मोदी की जनसभा के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं. पीएम की मेगा रैली के लिए श्रीनगर के ऐतिहासिक बक्शी स्टेडियम को चुना गया है. इससे पहले ये जनसभा शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल सभागार में प्रस्तावित थी लेकिन बाद में इसे बदल कर बक्शी स्टेडियम कर दिया गया है. भाजपा के मुताबिक पीएम की इस मेगा रैली में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने के संभावना है.
पीएम की मेगा रैली के लिए श्रीनगर में तैयारी
कश्मीर बीजेपी प्रकोष्ठ ने पीएम को आगामी दौरे की तैयारी के लिए शनिवार को बैठक की जिसमें कश्मीर संभाग के बीजेपी के नेताओं ने हिस्सा लिया.बैठक का नेतृत्व भाजपा कश्मीर इंचार्ज सुनील शर्मा ने किया. सुनील शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री की आगामी रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. जिस तरह से देशभर में पीएम मोदी के लिए उत्साह है उशी तरह से कश्मीर में भी पीएम मोदी की इस रैली को लेकर काफी उत्साह है.सुनील शर्मा का कहना है कि जिस कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी अछूती थी, उसी कश्मीर में आज हर गरीब, महिला, बुज़ुर्ग सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरी आस्था रखते हैं.
कश्मीर में पीएम की सभा के लिए लोगों मे है बेकरारी
कश्मीर भाजपा प्रकोष्ठ का दावा है कि जिस तरह से देशभर में पीएम मोदी को लेकर उत्साह है, उसी तरह से कश्मीर में भी बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक में पीएम मोदी की सभा को लेकर उत्सुकता है. कश्मीर भाजपा का कहना है कि जिस कश्मीर में भाजपा को अछूता माना जाता था और उस कश्मीर में लोग पीएम मोदी के प्रति आस्था रखते हैं, और पीएम को आने को लेकर काफी उत्साहित हैं.
कश्मीर मेगा रैली के दौरान मिलेगी बड़ी सौगात !
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जब कश्मीर पहुंचेंगे तो खाली हाथ नहीं जायेंगे बल्कि अपने साथ प्रदेश के विकास और आवाम के लिए परियोजनाओं की सौगात लेकर भी जायेंगे. पीएम मोदी श्रीनगर के बक्शी मैदान से कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं.
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पहली रैली
2019 में कश्मीर से धारा 370 को हटाये जाने के करीब 5 साल बाद पीएम मोदी पहली बार अब कश्मीर में जनसभा करने जा रहा हैं.इससे पहले उन्होने पिछले सप्ताह जम्मू मे विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था और जम्मू के मौलाना आजाद स्टेजडियम में जनसभा के संबोधित भी किया था.

