नई दिल्ली : PM Modi Interview देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान में केवल 3 दिन का समय बचा है. 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया है , जिसमें इलेक्टोरल बांड समेत कई विवादित मुद्दों पर सवालों के जवाब दिये.पीएम मोदी ने विकसित भारत @2047 को लेकर बात की, देश को अगले पांच साल में किस तरह से आगे ले जाना है इन सब पर प्रधानमंत्री मोदी ने सवालों के जवाब दिये.
PM Modi Interview : विकसित भारत @2047 को लेकर पीएम मोदी का विजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें देश में विकास की गति और स्केल को आगे बढाना है. देश के पास दो म़ॉडल हैं, एक कांग्रेस का मॉडल है और एक बीजेपी का मॉडल है. कांग्रेस के मॉडल 5-6 दशक का है,वहीं बीजेपी का मॉडल 10 साल का है. मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं लेकिन किसी को डरने का जरुरत नहीं है.मेरे निर्णय किसी को डराने के लिए नहीं बल्कि देश के समग्र विकास के लिए हैं.
इलेक्टोरल बांड पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्टरोल बॉंड को लेकर लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉंड थे तो मनी ट्रेल मिल रहा है. किस कंपनी ने किसको कितना दिया ये सब पता चल रहा है.इसलिए सब पछतायेंगे. पीएम मोदी ने कहा जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वो पछतायेंगे. इलेक्टोरल बांड के माध्यम से काले धन पर रोक लगी है.
वन नेशन वन इलेक्शन
पूरे देश में एक साथ चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर पीएमम दी ने कहा कि मैं इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं. इस मुद्दे पर कई सुझाव आये हैं, अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाये तो देश को बहुत फायदा होगा.
देश को मजबूत करने के लक्ष्य पर काम कर रहा हूं…
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को मजबूत करने के लक्ष्य को लेकर चल रहा रहा हूं . जब देश चलाने की जिम्मेदारी आपके उपर होती है तो फोकस सिंगल माइंडेड होना चाहिये लेकिन इस देश का दुर्भाग्य है कि पहले से जो राजनीतिक कल्चर है, उसमें यही चला आ रहा है कि परिवार को कैसे मजबूत बनाया जाये. वो लोग उसी में अपनी शक्ति लगाते थे. जब कि मैं देश को मजूबत करने के लिए काम कर रहा हूं.हर परिवार का एक सपना होता है,मैं उन परिवरो के सपनों के पूरा करने के लिए काम करता हूं. पीएम ने कहा कि मैं इसीलिए कहता हूं कि जो हुआ है वो मात्र ट्रेलर है, अभी तो काम होना बाकी है.
क्या भारत देश में टेस्ला और स्टारलिंक देखे जायेंगे?
ये सवाल कि भारत में एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कंपनी देखे जायेंगे. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि एलॉन मस्क मोदी के प्रशंसक है लेकिन वाकई में वो भारत के प्रशंसक हैं.
सनातन विरोधी मानसिकता पर कांग्रेस के लपेटा
पीएम मोदी ने सनातन विरोधी मानसिकता के सवाल पर सीधे सीधे कांग्रेस को लताड़ा और कहा कि कांग्रेस अपने मूल स्वरुप से ही बदल गई है. जिस कांग्रेस में इंदिरा गांधी रुद्राक्ष की माली पहनकर रहती थी, सनातन का सम्मान होता था, उस पार्टी के लोग सनातन विरोधी लोगों के साथ बैठते हैं. पीएम मोदी ने सवाल किया कि आखिर उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि वो अपनी पार्टी के मूल स्वरुप से ही किनारा कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने देश के तमाम मुद्दो पर खुल कर बात की और हर सवाल का दवाब दिया.
समाचार एजेंसी ANI पर पीएम मोदी का इंटरव्यू देखिये …
My interview to @ANI. https://t.co/35jNOT6zYl
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2024
ये भी पढ़े :- Delh CM Arvind Kejriwal को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, ईडी से भी…

