PM Modi Christmas : भारत समेत पूरी दुनिया में आज शांति और भाई चारे के संदेश के साथ क्रिशमस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के सबसे बड़े और प्राचीन कैथेड्रल चर्च पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं.
Attended the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption in Delhi. The service reflected the timeless message of love, peace and compassion. May the spirit of Christmas inspire harmony and goodwill in our society. pic.twitter.com/humdgbxR9o
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
PM Modi Christmas Prayer
पीएम मोदी यहां काफी देर तक रुके और पूरी प्रार्थना सभा शामिल रहे. इस मौक पर पीएम मोदी के साथ कई अन्य लोग भी उपस्थित थे. दिल्ली का ये कैथेड्रल चर्च इसाई समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है बल्कि ये चर्च ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रुप से भी काफी महत्वपूर्ण है.
चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें कार्यक्रम की तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया. इस पूरे वीडियो में पीएम मोदी चर्च के पादरी के साथ प्रार्थना सभा में प्रार्थना करते नजर आये.
May Christmas bring renewed hope, warmth and a shared commitment to kindness.
Here are highlights from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/BzvKYQ8N0H
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025
पीएम मोदी ने अपने संदेश मे लिखा है कि – “दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की सर्विस में शामिल हुआ. इस सर्विस में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी.
राहुल गांधी ने भी दिया सद्भावना और भाईचारे का संदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वो देश वासियों को क्रिसमस के मौके पर शांति और भाई चारे का संदेश देते नजर आ रहे हैं.
Merry Christmas everyone!
May this season bring joy, happiness, and prosperity, and fill your lives with love and compassion. pic.twitter.com/WUDh7AA3Ai
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2025

