CCS Meeting On Bangladesh Situation , नई दिल्ली : पड़ोसी देश बंगलादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं. बंगलादेश के ताजा हालत पर विचार करने के लिए पीएम मोदी ने आज शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अहम बैठक बुलाई. बैठक पीएम मोदी के आधाकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई. बैठक में विदेश मंत्री एस जय शंकर ने ताजा हालात की स्थिति प्रधानमंत्री के सामने रखी. सीसीएस की बैठक में बंगलादेश के हालात पर गहण चिंतन हुआ.

CCS Meeting में पीएम रक्षामंत्री और गृहमंत्री शामिल हुए
कैबिनेट के सुरक्षा मामलो की समिति (CCS) की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुए. बंगलादेश के ताजा हालत पर लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातकर ताजा हालात की जानकारी ली है.
आरक्षण कोटा लागू करने के कारण प्रधानमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
बंगालादेश में नौकरी में आरक्षण के मामले में कोटा निर्धारित करने को लेकर भारी विरोध के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा है . सोमवार को विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गई हैं .
पूर्वत्तर सीमापर सुरक्षा बल एलर्ट पर
बंगलादेश के ताजा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने बंगलादेश से लगे सीमा पर चौकसी बढ़ी दी है. पूर्वोत्तर के राज्यों में सुरक्षा बलों ने सीमा से लगे 4096 किलमीटर सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बढाई है. वायू सेना के जहाजों को बोर्डर पर तैना रखा गया है. सीमा पर मौजूद सुरक्षा बल एलर्ट मोड में हैं. सीमा सुरक्षा बल के कार्यवाहक महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी अपने अन्य वरिष्ठ अधिकारियो के साथ कोलकाता पहुंच गये हैं. यहां से ताजा हालत पर नजदीकी से नजर रखे हुए हैं.

