Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Balasor train accident घायलों का अलग अलग अस्पताल में इलाज जारी ,रक्तदान...

Balasor train accident घायलों का अलग अलग अस्पताल में इलाज जारी ,रक्तदान के लिए पहुंचे हजारो लोग

0
291
TRAIN ACCIDNET BALESHWER HOSPITAL
TRAIN ACCIDNET BALESHWER HOSPITAL

 

बालासोर मे हुए भीषण ट्रेन एक्सीडेंट में  करीब 300 से 400 लोगों के घायल होने की खबर है . घायलों के इलाज के लिए  कई टीमें का कर रही है. घायलों को तत्काल आस पास के अस्पतालो में ले जाया गया है. लोगों की चीख पुकार के बीच मानवीयता का एक मिशाल बालेश्वर के अस्पताल  में देखने के लिए मिला. यहां  हजारों लोग आधी रात को रक्तदान करने के लिए अस्पताल के बाहर आकर जमा हो गये.  रेल एक्सीटेंड की खबर सुनने के बाद आस पास के लोगों को  लगा है कि घायलो को रक्त की जरुरत हो सकती है . इस लिए हजारों की संख्या में लोग अस्पताल के बाहर आकर अपना रक्त देने के लिए तैयार हैं.

दुर्घटना के बारे में एक पेसेंजर ने बताया कि अचनाक जब ये हादसा हुआ तो  लगभग सभी यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे . अचानक जोरदार आवाज हुई और जो लोग उपर की तरफ थे वो नीचे की तरफ गिर गये.

वहीं भद्रक मे भी रात भर लोग घायलों काी सहायता के लिए अपना रक्तदान करने अस्पतालों के बाहर खड़े रहे.

ट्रेन दुर्घटना में बाल बाल बचे एक यात्री ने दुर्घटना के समय का हाल बताया