Sunday, February 15, 2026

CM Nitish London Visit : लंदन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार…साइंस म्यूजियम देखकर कहा ऐसा ही बनेगा पटना का साइंस सिटी ..

CM Nitish London Visit  बिहार सीएम नीतीश कुमार लंदन पहुंच चुके हैं. आज उन्होंने लंदन में साइंट म्यूजियम देखा और म्यूजियम की खासियत के बारे में जानकारी ली.  म्यूजियम देखने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि पटना में बन रहा साइंस सिटी बिल्कुल लंदन साइंस म्यूजियम की तर्ज पर ही बनेगा.

CM Nitish London Visit : लंदन साइंस म्यूजियम की ही तरह बनेगा पटना साइंस सिटी  

पटना में सरकार एक साइंस सिटी का निर्माण करा रही है. ये साइंस सिटी विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रा छात्राओं के लिए एक प्रयोगशाला की तरह होगी. सीएम नीतीस कुमार ने कहा कि पटना में साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी साथ ही  विज्ञान में उनकी रूचि भी बढ़ेगी. इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा.

सीएम नीतीश अपनी टीम के साथ साइंस म्यूजियम देखा

लंदन साइंस म्यूजियम घूमने के समय सीएम के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा, उनके प्रधानसचिव दीपर कुमार , ग्लोबल साइंस म्यूजियम ग्रुप की  .निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत भी साथ रहे.

Nitish Kumar London Visit with team
Nitish Kumar London Visit with team

लंदन से आज ही स्कॉटलैंड पहुंच रहे हैं सीएम

साइंस म्यूजियम देखन के बाद सीएम नीतीश कुमार स्कॉटलैंड पहुंच रहे हैं. वहां पहुंचकर उनका कार्यक्रम प्रवासी भारतीयो से मिलने का है. यहां सीएम नीतीश प्रवासा भारतीयों से मिलकर और उन्हें बिहार में निवेश के लिए आने का न्योता भी देंगे.

ये भी पढ़ें:- Ranbir kapoor :फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट में कहां तक की दिखेगी कहानी…

सीएम नीतीश करेंगे प्रवासी भारतीयों से मुलाकात

सीएम नीतीश के लंदन दौरे पर जाने से पहले बिहार  कई तरह से उनके उपर कटाक्ष किये गये. यहां तक की  उनके स्वास्थ्य को लेकर भी बयान दिया गया लेकिन सीएम नीतीश ने लंदन पहुंचकर अपने कार्यक्रम के मुताबिक लंदन साइंस म्यूजियम देखा और अपने साथ मौजूद टीम को ऐसे ही आधुनिक साइंस सिटी बनाने की बात कही. अब नीतीश कुमार राज्य में निवेश लाने के लिए प्रवासी भारतीयो से मुलाकात करने वाले हैं.

Latest news

Related news