बाल बाल बचे नीतीश कुमार..बीच गंगा में पिलर से टकराया सीएम का स्टीमर

पटना में आज सीएम नीतीश कुमार ने  छठ घाटों का निरीक्षण किया . इस दौरान सीएम नीतीश कुमार स्टीमर पर सवार होकर एक घाट से दूसरे घाट का दौरा कर रहे थे. पूरा प्रशासनिक अमला सीएम के साथ था.इसी दौरान सीएम का स्टीमर अचानक गंगा नदी में बने पुल के नाचे बने पिलर से टकरा गया. स्टीमर को बीच में ही रोकना पड़ा. बाद में किसी तरह स्टीमर किनारे तक लाया गया. प्रशासनिक अधिकारी जांच मे जुटे हैं है किआखिर ये हुआ  कैसे? हलांकि प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बीच रास्ते में स्टीमर खराब हो गया था.

Latest news

Related news