Tuesday, February 17, 2026

Paris Olympics 2024 Manu bhakar : मनु भाकर ने ओलंपिक में रचा इतिहास, एक ही ओलंपिक में जीते दो मेडल

Paris Olympics 2024 Manu bhakar : भारत की शूटर मनु भाकर ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में  अपने पार्टनर सर्वजोत सिंह के साथ कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरी . भारकर और सर्वजोत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कोरिया के ओह ये जिन और ली वोनहो की जोड़ी को हराकर इतिहास रच दिया है.  इसके सात ही मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली ख‍िलाड़ी बन गईं.

Paris Olympics 2024 में आज भारत के इवेंट  

शूटिंग :  मंगलवार के दिन के शुरुआत में निशानेबाजी में भारतीय खिलाडियों का दबदबा रहा. पृथ्वीराज टोंडाइमन ने पुरुषों की ट्रैप क्वालीफिकेशन में पहुंचे वहीं शूटर श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी महिलाओं की ट्रैप क्वालीफिंगि राउंड में पहुंची.

ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज टोंडाइमन – दोपहर 12:30 बजे

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

हॉकी के मैदान पर  भारत पूल बी में आयरलैंड से भिड़ेगा होगा.अर्जेंटीना को 1-1 से ड्रा पर रोकने के बाद  टीम इंडिया 3 अंक हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगी.

पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड – दोपहर 4:45 बजे

तीरंदाजी में अंकिता भक्त और भजन कौर महिला सिंगल्स 1/32 में  एलिमिनेशन राउंड में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेगी, वहीं पुरुषों के सिंगल्स में धीरज बोम्मादेवरा भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे

– महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भक्त – शाम 5:15 बजे

– महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: भजन कौर – शाम 5:30 बजे

– पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा – रात 10:45 बजे

बैडमिंटन में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ग्रुप कैटेगरी में इंडोनेशिया के अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के खिलाफ़ खेलेंगे. महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो पहले ग्रुप राउंड में उतरेंगी.

महिला युगल (ग्रुप स्टेज): अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 6:20 बजे

– पुरुष युगल (ग्रुप स्टेज): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम इंडोनेशिया – शाम 5:30 बजे

मुक्केबाजी  : आज मुक्केबाजी में अमित पंघाल पुरुषों के 51 किलो के राउंड ऑफ़ 16 में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से भिडेंगे .

– पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम जाम्बिया – शाम 7:15 बजे

– महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम फिलीपींस – रात 9:25 बजे

 महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम कोलंबिया – सुबह 1:20 बजे (31 जुलाई)

स्कल्स :  रोवर बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स क्वार्टर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे और बाहर हो गए.

Latest news

Related news