अस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को मांजने पड़े बर्तन, वतन वापसी पर फूटा खिलाडियों का गुस्सा

Pak Hockey Team : पाकिस्तान की नेशनल हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने पर एक बड़ा विवाद समाने आया है. टीम के कप्तान शकील अम्माद बट  ने अपने ही देश  पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर खिलाडियों को प्रताडित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. कप्तान शकील अम्माद बट ने लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को अपना मैच खेलने से पहले बर्तन तक मांजने पड़े और कोई ठिकाना ना होन के काऱण पूरी टीम के लोग कई घंटों तक सड़कों पर भटकते रहे.

कप्तान शकील अम्माद बट ने साफ कहा कि अब बहुत हो चुका है,जब खिलाड़ियों को अपना इंटरनेशनल मैच खेलने से पहले किचन साफ करन पड़े और बर्तन धोने पड़ें तो आप उन खिलाडियों से किस तरह के रिजल्ट की  उम्मीद करेंगे?

Pak Hockey Team को सिडनी एयरपोर्ट पर करना पड़ा 13-14 घंटे तक इंतजार

FIH Pro League के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम को सबसे पहले सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम जब कैनबरा पहुंची और अपने लिए होटल का पता करने लगी तो पता चला कि होटल में विदेशी जमीन पर खिलाडियों के लिए कोई बुकिंग नहीं की गई थी.

खिलाडियों ने मीडिया को बताया को होटल को कोई एडवांस बुकिंग के लिए पैसे नहीं दिये गये थे. नतीजा ये हुआ कि उन्हें घंटों सड़कों पर इंतजार करना पड़ा. यहां तक कि 13-14 घंटे होटल बुक होने का इंतजार करने के क्रम में उन्हें सड़को पर भटकना पड़ा.

अगले दिन ही पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था. खिलाडियों को ना आराम मिला ना खाना, नतीजा मैदान पर दिखा. पाकिस्तान ये मैच 2-3 से हार गया. पाकिस्तान को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के  बाद जर्मनी की टीम से भी हार का सामना करना पड़ा.

13 दिन के दौरे के लिए केवल 10 दिन की बुकिंग

कप्तान शकील अम्माद बट ने खुलासा किया कि शुरुआती अफरा तफरी के बाद जब खिलाडियों के रहने के लए बुकिंग की गई तो वो भी केवल 10 दिन के लिए Airbnb बुक कराया गया, जबकि उनका दौरा 13 दिनों का था. मजबूरी में बीएनबी की बुकिंग खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को सस्ते ठिकाने  पर शिफ्ट होना पड़ा.

कप्तान बट ने आरोप लगाया कि फेडरेशन सभी लोगों से सच्चाई छिपाता रहा और मीडिया से बात करने पर खिलाडियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी लेकिन मैं केवल इस लिए ये कह रहा हूं कि क्योंकि जो हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर झेला वो अस्वीकार्य है.’

कहां गये 10 मिलियन रुपये ?

पूरे विवाद के के सामने आने पर Pakistan Sports Board ने बताया कि उन्होने खिलाडियों के रहने के लिए होटल बुक कराने और अन्य इंतजाम के लिए पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि जारी की थी. अब खिलाडियों के द्वारा हंगामा मचाने का बाद पाकिस्तान स्पोर्टस बोर्ड (PSB) के महानिदेशक नूर उस सबा  ने कहा है कि मामले की रिपोर्ट प्रधानमंत्री शहबाज शऱीफ को सौंपी जाएगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं.अब बोर्ड ने इस पूरे प्रकरण के जांच के आदेश दिये हैं.

खिलाडियों ने मांगा विदेशी कोच

कप्तान शकील अम्माद बट ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि यदि पाकिस्तान हॉकी को दुनिया में आगे बढ़ना है, तो बेहतर प्रबंधन ओर विदेशी कोच की जरूरत है. बट ने कहा, ‘हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है, लेकिन सही दिशा और पेशेवर प्रबंधन के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है.’

Latest news

Related news