Saturday, February 28, 2026

OYO होटल्स ने रुम बुकिंग के बदले नियम,अविवाहित जोड़ों को अब नहीं मिलगी बुकिंग

#oyorooms : किफायती दामों में सेवाएं उपलब्ध कराने वाली होटल और ट्रैवल बुकिंग सेक्‍टर की दिग्गज कंपनी ओयो (OYO) ने अपने बुकिंग नियमों मे संशोधन किया है. OYO ने अविवाहित जोड़ों के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है. इस नियम के मुताबिक अब केवल विवाहित जोड़े ही रुम बुक करा सकेंगे. जब कोई जोड़ा रुम की बुकिंग के लिए आयेगा तो उन्हें अपने शादी शुदा होने के वैध प्रमाण देने होंगे.

#oyorooms ने  मेरठ से की नये नियम की शुरुआत

दरअसल OYO कंपनी ने इस नीति की शुरुआत मेरठ से की है. यहां काफी समय से स्थानीय समाजसेवी संस्थाएं इसकी मांग कर रही थी. OYO ने मेरठ से अपने भागीदार होटलों को नई ‘चेक-इन’ नीति लागू करने के लिए कहा है. नये नियम के मुताबिक शादी का वैध प्रमाण प्रत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर देना अनिवार्य होगा. जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देना होगा.

समाजसेवी संस्थाओं की मांग पर लागू किया नया नियम 

OYO ने साफ किया है कि उन्होंने ये नियम अपने भागीदार होटलों को सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को  अस्वीकार करने का अधिकार दिया है. फिलहाल ओये (OYO) ने ये नीति मेरठ में लागू की है, लेकिन आने वाले समय में लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे अन्य शहरों में लागू किया जा सकता है.

OYO होटल्स  की तऱफ से कहा गया है कि उन्हें मेरठ के कई समाजिक संगठनों की तरफ से इस तरह की मांग आई थी. लोगों ने अविवाहित जोड़ों को OYO होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने की मांग की थी.

OYO  कंपनी का अपने इस फैसले के बारे में कहना है कि कंपनी  व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करती है लेकिन उनके लिए नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचाना भी जरुरी है. ओयो के नार्थ इंडिया के हेड पावस शर्मा  का कहना है कि कंपनी समय समय पर नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी.

Latest news

Related news