Tuesday, February 17, 2026

दरभंगा महाराज के पौत्र के यहां एक करोड़ की चोरी,दो AC लेकर भागे चोर,थानाध्यक्ष निलंबित

दरभंगा : शहर में चोरों को हौसले बुलंद हैं.एक के बाद एक चोरी की वारदात हो रही है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है.इस बार चोरों ने दरभंगा महाराज को भी नहीं छोड़ा. दरभंगा महाराज के पौत्र के यहां चोरों ने हाथ साफ कर दिया. लगभग 1 करोड़ की चोरी हुई है. चोरों की हिम्मत इतनी थी कि वो अपने साथ दो भारी भरकम एसी उठा ले गए. एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की गई.

चोरी की वारदात को लेकर नगर थानाध्यक्ष निलंबित

दरभंगा महाराज के पौत्र रत्नेश्वर सिंह के घर हुई भीषण चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने नगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद को निलंबित कर दिया है. शहर में चोरों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं. नगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद इससे पूर्व लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. उस दौरान भी 1 दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना घटी थी. अब तक शहर में हुई चोरी की किसी भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है.इसीलए चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं.

Latest news

Related news