Wednesday, March 4, 2026

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर तरह तरह के शोक संदेश के साथ लोगों ने किया उन्हें याद

उत्तर प्रदेश की भूमि पर धरतीपुत्र  के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे देश में दुख का माहौल है. राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत देश भर के गणमान्य नेताओं ने ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि दी है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है.उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है.राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के उनके पैतृक गांव सैफई में होगा.

मुलायम सिंह एक राजनेता होने से पहले आम जनता से जुड़े .यही वजह है कि दलित पीडित शोषित समाज का हर व्यक्ति उन्हें अपना नेता मानता था. उनके निधन के बाद कार्यकर्ता फूट फूट कर रोये.

आम लोगों से जुड़ाव होने का ही परिणाम था कि नेता जी मुलायम सिंह को लेकर आम जनता ने लोक गीत बनाये, उन्हें प्रधानमंत्री तक होने की दुआ दी.

Latest news

Related news