Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News जम्मू कश्मीर के कुख्यात आंतकी यूसूफ वजा का बेटा कटिहार में रेकी...

जम्मू कश्मीर के कुख्यात आंतकी यूसूफ वजा का बेटा कटिहार में रेकी करता हुआ गिरफ्तार

0
471
katihar nasir yisuf arrest
katihar nasir yisuf arrest

कटिहार :  आतंकवादियो के निशाने पर अब महानगरों के बाद देश के छोटे शहर भी हैं . बिहार के कटिहार में गुरुवार को पुलिस ने एक संदिग्ध (katihar terrorist) को पकड़ा जो शहर में रेकी कर रहा था. संदिग्ध के पास के पुलिस को कुछ कागजात मिले जिसमे उसके जम्मू कश्मीर से होने का पता चला. उसके पास से फिनलैंड के कुछ कागजात और जम्मू कश्मीर का आधार कार्ड मिला.उसके आधार कार्ड से पुलिस के पता चला कि वो आतंकी यूसूफ वजा का बेटा नासिर यूसूफ वजा है. आतंकी यूसूफ वजा का कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर किया था.

नासिर यूसूफ वजा कटिहार में रेकी करता हुए पकड़ा गया

कटिहार पुलिस ने एक नासिर यूसूफ वजा (katihar terrorist) को एक विदेशी नागरिक होने और संदिग्ध हरकत करता देख हिरासत में लिया और पूछताछ की. पुलिस ने नासिर को शहीद चौक से पकड़ा. फिर उससे विशेष शाखा की पुलिस ने पूछताछ की.

नासिर वजा के पास से फिनलैंड से जुड़े कागजात मिले

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नासिर यूसुफ वजा (katihar terrorist) के पास फिनलैंड से जुड़े कुछ कागजात मिले हैं. पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने फिनलैंड में निकाह किया था. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से बनाया गया आधारकार्ड और 2 मोबाइल फोन भी मिले हैं.

पश्चिम बंगाल जाने लिए पहुंचा था कटिहार

नासिर वजा बुधवार को देर रात कटिहार पहुंचा था. वो पश्चिम बंगाल  जाने की फिराक में कटिहार पहुंचा था. नासिर यूसुफ वजा के मोबाइल में प्लेन और रेलवे के टिकट भी मिल हैं.. पुलिस टीम हिरासत में रखे नासिर यूसुफ वजा के परिजनों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है तभी उसके यहां आने के बारे मके मकसद के बार में रही जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस की विशेष शाखा के लोग भी नासिर यूसूफ से पूछताछ कर रहे है.