Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ कर दिल्ली प्रस्थान करने की तैयारी में हैं. नीतीश कुमार ने मीडिया को खुद बताया कि उन्होने ये फैसला खुद लिया है लेकिन विपक्षी पार्टियों का मानना है कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से नहीं बल्कि किसी मजबूरी के तहत सीएम की कुर्सी छोड़ रहे हैं.
Patna, Bihar: On Bihar CM Nitish Kumar moving to the Rajya Sabha, RJD leader Rabri Devi says, “The BJP is forcing Nitish Kumar to leave Bihar. He should not leave the state” pic.twitter.com/YL74dyNIFW
— IANS (@ians_india) March 7, 2026
Nitish Kumar पर राबड़ी देवी का तंज
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानपरिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को लेकर एक बयान दिया है, जिससे एक बार फिर से सियासी माहौल गर्माता नजर आ रहा है. राबड़ी देवी का कहना है कि ‘नीतीश कुमार खुद राज्यसभा नहीं जा रहे हैं, बल्कि भाजपा उन्हें वहां भेज रही है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनकी यानी नीतीश कुमार की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इसलिए कुर्सी छोड़ रहे हैं. राबड़ी देवी का कहना है कि नीतीश कुमार को किसी भी हालत में राज्य के मुखिया का पद (मुख्यमंत्री) नहीं छोड़ना चाहिए.
विपक्ष के निशाने पर बीजेपी और नीतीश कुमार
इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि “भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ धोखा किया है. उन्हें जानबूझकर मुख्यमंत्री पद से हटाने की रणनीति बनाई गई है. तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए इसे राजनीतिक चाल बताया. उन्होने सवाल पूछा कि अगर इतनी जल्दी पद छोड़ना ही था तो नवंबर 2025 में 10वीं बार शपथ क्यों लिया ?
कांग्रेस का कहना है कि “अगर स्वास्थ्य या अन्य कारण से पद छोड़ना था,तो चुनाव के बाद शपथ लेने का क्या मतलब?” कांग्रेस पार्टी इसे बाजेपी की सत्ता हथियाने की चाल बता रहे हैं.
राज्यसभा के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ना सामान्य बात नहीं….
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा को लेकर जानकारों की भी राय है कि ये कोई सामान्य बात नहीं है. राज्यसभा की सीट के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ना कोई आम बात नहीं है. हलांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में बतौर सीएम नीतीश कुमार के लिए शासन- प्रशासन चलाना मुश्किल हो रहा था. उम्र संबधी परेशानियो के कारण सत्ता की बागडोर आमतौर से नौकरशाही के हाथो में जा रही थी. यहाी कारण है कि एनडीए ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करने का फैसला किया है हलांकि इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है.

