Nitin Nabin Patna : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को नितिन नबीन दिल्ली से पहली बार पटना पहुंचे. यहां भाजपा के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी. स्वागत कार्यक्रमों की शुरुआत एयरपोर्ट से ही हो गई. हजारों की संख्या में भगवा रंग मे रंगे कार्यकर्ता नितिन नबीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मैजूद थे.एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनका भव्य स्वागत हुआ.
बिहार की मिट्टी आज गर्व से कह रही है, हमारा बेटा राष्ट्रीय नेतृत्व में है। माननीय श्री @NitinNabin जी का पटना आगमन, संगठन और कार्यकर्ता दोनों के लिए भावनात्मक क्षण है। हार्दिक स्वागत।#Swagatam_NitinNabinji pic.twitter.com/gXNR6ONTnk
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 23, 2025
Nitin Nabin का शानदार स्वागत
पटना में नितिन नबीन के स्वागत के लिए खुद दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद थे. दोनों डिप्टी सीएम के साथ रोड शो की शुरुआत हुई जो 6 किलोमीटर चली. इस दौरान पटना में एयरपोर्ट से लेकर नेहरु पथ तक का रास्ता बंद कर दिया गया. जिससे आम शहरियों को काफी परेशानियो का सामना भी करना पड़ा. बीजेपी नेता संजय सरावगी ने प्रदेश भाजपा का शक्ति प्रदर्शन बताया.
VIDEO | Patna: BJP National Working President Nitin Nabin holds a roadshow, receives a grand welcome from party workers and supporters.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Lgwz5CXPJ9
— Press Trust of India (@PTI_News) December 23, 2025
दो दिन तक पटना मे रहैंगे नीतिन नबीन
नितिन नबीन के पटना पहुंचन के बाद का नजारा भव्य था. फूलों की बारिश औऐर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया. पूरे इलाके में नीतिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगने लगे. फिर रथ परसवार होकर नितिन नवीन एयरपोर्ट से निकले. इस बीच पूरा इलाका जयकारों के नारों से गूंजता रहा.
प्रदेश भाजपा ने नितिन नबीन के आगमन को यादगार बनाने के लिए भव्य इंतजाम किया था. हाथी, ऊंट और घोड़े रथ यात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए. पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने भोजपुरी गीतों से पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया. पटना शहर मे आते ही नबीन सबसे पहले प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर पहुंचे और वहां जाकर पूजा अर्चना की.
पटना में आज दिन भर नितिन नवीन के कई कार्यक्रम होने हैं,जिनके बारे में केंद्रीय बीजेपी ने मीडिया को बताया .
जय प्रकाश नारायण और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मिलर हाई स्कूल में उनके अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है.नबीन शाम 4 बजे राजभवन मे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. वहीं शाम साढे सात बजे अटल सभागार में प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

