Sunday, February 15, 2026

कथावाचक के साथ अब इस अवतार में नजर आये बाबा धीरेंद्र शास्त्री, वीडियो वायरल

Baba Dhirendra Shastri :  बागेश्वर धाम वाले बाबा बागेश्वर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं. हाल ही में देश का पहला हिंदु गांव बसाने को लेकर चर्चा में आये धीरेंद्र शास्त्री अब महाराष्ट्र में धार्मिक कथा के साथ साथ क्रिकेट पर हाथ आजमाते दिखाई दिये हैं.

Baba Dhirendra Shastri : महाराष्ट्र में 12 दिन का कथावाचन कार्यक्रम  

बाबा धीरेंद्र शास्त्री का इन इन दिनों महाराष्ट्र में कथावाचन का कार्यक्रम चल रहा है . धीरेंद्र शास्त्री अगले 12 दिन तक महाराष्ट्र में रहेंगे,. इस दौरान 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक मुंबई इनका भागवत कथावाचन का कार्यक्रम चलेगा. भागवत कथा का कार्यक्रम तो चलता रहेगा लेकिन इस बीच जैसे ही थोड़ा समय मिला तो बाबा बागेश्वर अपने धोती कुर्ते में ही क्रिकेट पर हाथ आजमाने निकल पड़े. सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर का ये वीडियो खूब वायरल है जिसमें बाबा अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और सेवादारों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये.

बताा जा रहा है कि बाबा के साथ खेलने के लिए जो दूसरी टीम बनी उसमें महाराष्ट्र पुलिस के कर्मी और बाबा के स्थानीय सेवादार शामिल थे. दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे और मैच 6-6 ओवर का रखा गया था. सबसे पहले गेंदबाजी मध्य प्रदेश की टीम ने की. वहीं बल्लेबाजी महाराष्ट्र टीम ने की. मध्य प्रदेश टीम से पहला ओवर बाबा बागेश्वर महाराज ने किया और पहले ओवर में ही एक विकेट झटक लिया.महाष्ट्र की टीम ने

6 ओवर में 48 रन बनाए और बागेश्वर महाराज जी की टीम को 49 रन बनाने का लक्ष्य दिया. वहीं मध्य प्रदेश टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए उतरे बागेश्वर महाराज ने अपने सेवादार सत्यम शुक्ला के साथ मिलकर  38 रनों की साझेदारी की. फिर बागेश्वर महाराज पांचवे ओवर में रन आउट हो गए. लेकिन इनकी टीम ने 9 विकेट से मैच जीत लिया. अब बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का ये रुप देखकर उनके समर्थक उत्साहित हैं, क्योंकि कथा वाचन के साथ साथ बाबा बागेश्वर के लिए क्रिकेट टीम में शामिल होने का स्कोप भी नजर आ रहा है .

Latest news

Related news