Friday, February 27, 2026

Reels बनाने के लिए नोच डाले राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख, आरोपी के पीछे पड़ी पुलिस

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर से बर्बरता करते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.ये मामला रीठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस वीडियो में पारधी समाज के एक युवक द्वारा मोर के पंखों को बर्बरता से नोचा जा रहा है.

रील्स बनाने के लिए मोर के साथ क्रूरता

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम अतुल बताया जा रहा है जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो शेयर किया है. इस वायरल वीडियो में युवक के साथ एक युवती भी दिखाई दे रही है जिसके साथ मिलकर रील्स बना रहा है.

जिंदा मोर के पंख नोचे

वीडियो वायरल होने के बाद वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. मोर राष्ट्रीय पक्षी है और संरक्षित जीव भी है. मोर के साथ ऐसा करना कानूनन अपराध है.

आरोपी की होगी गिरफ्तारी

वायरल वीडियो पर डीएफओ ने संज्ञान लिया है. युवक की शिनाख्त बाइक के नंबर से हुई जो रीठी क्षेत्र का निकला है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब टीम पहुंची तो युवक घर पर नहीं मिला. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है.

Latest news

Related news