Friday, March 6, 2026

केंद्रीय मंत्री नीतीन ग़डकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को लेकर नागपुर पुलिस का खुलासा..

नागपुर 

केंद्रीय मंत्री नीतीन ग़डकरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जयेश पुजारानाम के व्यक्ति को ट्रेस किया है. इस व्यक्ति ने नीतीन गडकरी के ऑफिस में फोन कर धमकी दी और कहा कि पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा. मजे की बात ये है कि धमकी देने वाले ने ये भी कहा कि पहले 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब कम से कम 10 करोड़ तो दे दो.

जेल में बंद है जयेश पुजारा

नागपुर  DCP राहुल मदाने ने बताया कि जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वो नंबर एक लड़की का है जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. उसका एक दोस्त जेल में है इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पुजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था, इसकी जांच की जा रही है.

आपको बता दें कि आज से पहले 14 जनवरी को भी नीतीन गड़करी के ऑफिस में उन्हें जान से मारने और पैसे की मांग की गई थी. तब तीन कॉल आये थे. आज एक बार फिर से ये कॉल आया है. आज फिर से कॉल करने वाले ने दो बार कॉल किया और पैसों की मांग करते हुए ना देने पर जान से मारने की धमकी दी.

ये धमकी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी के नागपुर ऑफिस में आया.मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Latest news

Related news