Sunday, February 15, 2026

Nagmani Arrest : झारखंड में नामांकन करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरफ्तार, 2014 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में हुई गिरफ्तारी

चतरा (झारखंड) Nagmani Arrest :  झारखंड के चतरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और 2 बार चतरा से सांसद रह चुके  नागमणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . पूर्व केंद्रीय मंत्री को 2014 में हुए आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है.  नागमणि के खिलाफ चतरा के इटखोरी थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का  मामला दर्ज है जिसमें कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया था.

Nagmani Arrest पिछले दो दिन से पुलिस कर रही थी घेराबंदी

नागमणि को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पिछले दो दिनों से जाल बिछाया हुआ था. शुक्रवार को समाहरणालय के गेट पर पुलिस पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का इंतजार कर रही थी, लेकिन वो नामांकन करने के लिए मुख्य दरवाजे से ना जाकर कंट्रोल रूम के पास बने इमरजेंसी गेट से नामांकन करने दाखिल हुए. नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद जैसे ही नागमणि बाहर निकले, उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री को जेल भेज दिया गया है.

दरअसल पुलिस की टीम गुरूवार को भी नागमणि को गिरफ्तार करने समाहरणालय पहुंची थी लेकिन वो नामांकन दाखिल करने खुद नहीं आये. नामांकन दाखिल करने नागमणि के प्रस्तावक BSP के जिलाध्यक्ष विनोद राज पहुंचे और उनका नामांकन पत्र दाखिल कराया. शुक्रवार को पहले से ही पुलिस टीम की टीम ताक लगाये बैठी थी. जैसे ही खबर हुई कि नागमणि नामांकन दाखिल कर बाहर आ रहे हैं हैं, पुलिस टीम में उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

 पत्नी सुमित्रा ने भी किया है नामांकन, लड़ सकती हैं चुनाव  

नागमणि को आशंका थी कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. इसलिए उन्होंने अपने साथ साथ पत्नी  अपनी पत्नी सुचित्रा का भी नामांकन दाखिल कराया है. नागमणि की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुचित्रा ने कहा कि उनके पति के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है . अगर उनके नामांकन पत्र में कोई कमी निकालकर उसे अस्वीकार कर दिया जाता है, तो उनकी जगह पर मैं खुद चुनाव लड़ुंगी. वही अपनी गिरफ्तारी के बाद नागमणि ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया. नागमणि ने कहा कि बीजेपी  और कांग्रेस प्रत्याशियों के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है .नागमणि ने आरोप लगाया कि जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा उसके बारे पहले उन्हे न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी तरह की जानकारी दी गई. वो जब नामांकन करने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. नागमणि ने कहा कि चतरा की जनता सब देख रही है,  अब इस गिरफ्तारी का जवाब जनता ही देगी .

ये भी पढ़े :-  Elvish Yadav Case: अब ईडी की नज़र में चढ़े यूट्यूबर, ईडी की लखनऊ यूनिट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Latest news

Related news