संवाददाता मनीष कुमार, मुंगेर (Munger): बिहार के मुंगेर जिले से एक मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमी युगल को चोरी-चुपके मिलना महंगा पड़ गया और दोनों की शादी मंदिर में ही करा दी गई.

दरअसल मामला कल सोमवार के दिन जिले के टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के देवघरा उच्च ईश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप का है. जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. लेकिन उसे क्या पता था कि चोरी-चुपके अपनी प्रेमिका से मिलना उसे इतना भारी महंगा पड़ जाएगा. दोनों प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने एक साथ देख लिया और दोनों को पकड़ कर उनकी शादी करा दी.
चोरी-चुपके से अपनी प्रेमिका से मिलने आता था युवक
बताया जा रहा है कि टेटिया बंबर प्रखंड के भालगुरी गांव निवासी पटेल मंडल की पुत्री कुमारी भारती लंबे समय से एक लड़का से मिल रही थी. जिस लड़के से युवती मिल रही थी उसका नाम संपूर्णानंद कुमार है और वह मंजली थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर गांव का रहने वाला है. दोनों का प्रेम प्रसंग काफी लंबे समय से चल रहा था. वह अकसर चोरी-चुपके एक दूसरे से मिलते रहते थे. लेकिन इस बात की जानकारी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को हो गई. नतीजा ये हुआ की ग्रामीण मौके का इंतजार करने लगे. और जब प्रेमी जोड़ा इस बार मिला तो ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ कर मुखिया के सामने पेश कर दिया.
Munger: शादी के बाद परिजनों को दी गई सूचना
बताया जा रहा है कि नारायणी युवा संगठन के सदस्यों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को पकड़. इसके बाद पंचायत के मुखिया सुरेश यादव पंचायत समिति सदस्य मिथुन कुमार प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी. शादी में प्रेमी प्रेमिका की रजामंदी शामिल थी. जिसके बाद पंचायत के मुखिया सुरेश यादव एवं पंचायत समिति मिथुन कुमार प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद नव विवाहित जोड़े को विदा कर दिया गया. प्रेमी युवक से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हम दोनों एक दूसरे से कई वर्षों से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं.
Munger: Railway trackman forcefully married after being caught talking to his girlfriend in a temple. pic.twitter.com/OcWjxLZPhh
— Jist (@jist_news) February 20, 2024
ये भी पढ़ें: Sheikhpura: नकाबपोश महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में की लूटपाट, ब्यूटीशियन पर किया जानलेवा…
युवक की बातों को सुनकर जन प्रतिनिधि ने लड़की से पूछा तो उसने भी कहा कि हम एक दूसरे से कई वर्षों से प्यार करते है और शादी भी करना चाहते हैं. तभी आनन-फानन में जन प्रतिनिधि ने वही उनकी शादी करा दी.

