मुंबई : मुंबई के मीरा रोड में बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की भव्य तैयारी चल रही है.बाबा धीरेंद्र शास्त्री मुंबई पहुंच चुके हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा धरेंद्र शास्त्री माहेश्वरी भवन में रुके हुए हैं. इस बीच उनके इस कार्यक्रम का विरोध भी चल रहा है.

कार्यक्रम पर विऱोध के बाद मुंबई की मीरा रोड पुलिस ने आयोजकों को CRPC की धारा 149 के तहत नोटिस दे दिया है. इसके मुताबिक धीरेंद्र शास्री अपने दरबार में किसी संत महात्मा या अन्य की किसी धार्मिक आस्था को ठेस पहुचने वाली बात नहीं कर सकते हैं. नोटिस में कहा गया है कि अगर ऐसी कोई बात बाबा कहते है और उससे लॉ एंड ऑर्डर का सवाल खड़ा होता है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी.
अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति ने पुलिस में की शिकायत
दरअसल मुंबई में बागेश्वर बाबा के होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए महाराष्ट्र की अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति ने मीरा रोड पुंलिस में शिकायत दी थी. समिति की शिकायत के मुताबिक बाबा बागेश्वर अपने समागम में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली बाते करते हैं. बाबा अपने कार्यक्रमो के माध्यमसे अंध विश्वास बढ़ा रहे हैं. अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने धारा 149 के तहत नोटिस जारी कर दिया है .
आपको बता दें कि मुंबई के भायंदर इलाके में स्थित महेश्वरी भवन में बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री रुके हुए हैं. उनके भवन के चारों तरफ बैरिकेटिंग की गई है.पुलिस मौजूद है,भवन के बाहर सुरक्षा तैनात किया गया है. किसी भी बाहरी शख्स को यहां आने जाने की मनाही है.जिन के पास पास (Pass) है वही माहेश्वरी भवन में प्रवेश कर सकता है.
य़े भी पढ़े :-
महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले ने बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सीएम और डिप्टी सीएम को लिखी चिट्ठी
बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने माहेश्वरी भवन के आसपास भी लोग पहुंचने लगे है बताया जा रहा है कि एक शख्स तो हार फूल लेकर आ गया . वहीं एक और शख्स पूरे परिवार के साथ पहुच गया.महाराष्ट्र सरकार ने बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फोर्स मुहैय्या कराया है जो दिन रात उनकी सुरक्षा में तैनात है.

