Saturday, February 14, 2026

मुंबई के मुलुंड में निर्मानाधीन मेट्रो के पिलर का एक हिस्सा गिरा, 4 लोग घायल

Mumbai Metro Accident : निर्माणाधीन साइट पर लापरवाही का एक नमूना आज मुंबई में देखने के लिए मिला, जहां जरा सी लापरवाही के कारण कई लोगों की जान जा सकती थी. घटना मुलुंड (पश्चिम) इलाके में घटी जहां आज (14 फरवरी 2026) दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया . यहां चल रहे मेट्रो के निर्माणकार्य के दौरान लाइन 4  पर एक पिलर से सीमेंट का एक स्लैब अचानक नीचे गिर गया.  ये घटना एलबीएस रोड (LBS Marg) पर  जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी (Johnson & Johnson) के सामने घटी. घटना करीब 12 बजकर 20 मिनट पर घटी.

Mumbai Metro Accident : ऑटो रिक्शा पर गिरा सीमेंट का भारी स्लैब 

जिस जगह मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा था, वो मार्ग आवाजाही के लिए खुला हुआ था और लोग यहां से आ-जा रहे थे. जिस जमय ये घटना हुई , उसी समय वहीं से एक ऑटो रिक्शा गुजर रहा था. सीमेंट का स्लैब गिरने से आटो रिक्शा पुरी तरह से चिपटा हो गया और इसके पीछे चल रही एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

शुरुआती जानकारी  के मुताबिक घटना में 3-4 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं.सभी घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ और एम्बुलेंस टीम पहुंची गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. फिलहाल इस इलाके में ट्रैफिक का डायवर्ट कर दिया गया है.

मेट्रो के पिलर में पहले से थी दरार ? 

घटना के बाद तुरंत इसके कारणों पर पड़ताल शुरु की गई है. बताया जा रहा है कि इस जगह पर पहले से ही पिलर में दरार की शिकायतें की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल यहां के हालात देखने से यहीं पता चल रहा है कि किसी ना किसी स्तर पर लापहवाही तो हुई है. ऐसी घटना ने लोगों को काफी डरा दिया है और लोग मांग कर रहे है कि निर्माण साइट पर और अधिक सावधानी का इंतजाम किया जाना चाहिये.

Latest news

Related news