Saturday, February 14, 2026

असम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी के विमान की एनएच पर कराई गई लैंडिग, पहली बार इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा पीएम का विमान

Moran bypass Emergency Landing : भारत रणनीतिक क्षेत्रों ने इमरजेंसी लैंडिग सुविधा के लिए भारतीय सेना लंबे समय से प्रयासरत थी. भारतीय सेना ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान की नेशनल हाईवे पर सुरक्षित लैंडिग कराकर बड़ी सफलता हासिल की है.

Moran bypass Emergency Landing : असम में पीएम करेंगे विकास योजनाओं का शुभारंभ

आज शनिवार 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी असम के दौरे पर पहुंचे है,जहां वो कई सौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण औऐर शिलान्यास करने वाले हैं. पीएम मोदी आज जब डिब्रूगढ़ पहुंचे को उनके विमान को मोरान बाईपास पर बने नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरा गया. ये पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री का विमान नेशनल हाइवे पर उतरा गया.

दरअसल पूर्वोत्तर में लगातार बढ़ रही असुरक्षा की भावना के बीच सरकार ने इस इलाके में रणनीतिक तैयारियां की है, जो युद्ध और प्राकृतिक आपदा के समय भारतीय फौज और अन्य एजेंसिंयों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में ये अपनी तरह की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) है.

असम में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF)  के अवलोकन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज असम में कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे. ये सेतु 3 हजार 30 करोड़ की लागत से बना है . 6-लेन का सेये सेतु पूर्वोत्तर का पहला ‘एक्स्ट्राडोज्ड’  सेतु है. इस आधुनिक सेतु की मदद से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच का घंटों का सफर मिनटों में तय किया जा सकेगा. जिस दूरी को पार करने  करीब एक घंटा लगता था उसे अब इस सेतु के माध्यम से 7 मिनट में पार किया जा सकेगी. इसमें भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी किया गया है.

IIM गोवाहाटी का उद्घाटन

राजधानी गुवाहाटी में आज पीएम मोदी बिजनेस स्कूल आईआईएम गुवाहाटी (IIM Guwahati) का भी उद्घाटन करेंगे. विजनेस स्टडी के लिए उच्चतम मानदंडो वाले इस संस्थान के क्षेत्र में आ जाने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को बड़ा मौका मिलेगा.

इसका साथ ही पीएम मोदी  कामरूप जिले में स्थित राष्ट्रीय डेटा केंद्र (National Data Center) का भी शुभारंभ करेंगे. 8.5 मेगावाट क्षमता वाला यह डेटा केंद्र  नार्थ इस्ट की सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सशक्त बनाने में अपना योगदान देगा.

इसके आलावा पीएम मोदी आज असम के लिए 225 इलेक्टिक बसों को हरी झंडी दिखायेंगे. इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए होंगी इसके अलावा 125 बसें देश के अलग अलग शहरों दैसे नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दी जायेगी.

Latest news

Related news