Friday, March 13, 2026

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का कड़ा बयान, कहा- अपने लोगों के खून का इंतकाम लेंगे

Mojtaba Khamenei’s First Message : ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने कड़ा बयान  दिया है . ईरान के नेशनल टीवी पर एंकर ने मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश पढ़कर सुनाया. खामनेई ने अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा कि ईरान अपने लोगों के खून का हिसाब जरूर लेगा और किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा.

Mojtaba Khamenei’s First Message : ईरान शहीदों के खून का इंतकाम जरुर लेगा  

अपने संदेश में ख़ामेनेई ने कहा कि ईरान के मिनाब स्कूल के बच्चों के साथ जो लोग इस युद्ध में शहीद हुए हैं, ईरान उन सबके खून का बदला जरुर लेगा. उन्होंने कहा कि ईरान के हमले अभी जारी रहैंगे . इसके साथ ही ये भी साफ कर दिया कि फिलहाल ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की नाकाबंदी जारी रहेगी. किसी जहाज को यहां से गुजरने नहीं दिया जायेगा. यानी तेल का संकट दूर होने के अभी कोई आसार नहीं हैं.

खामनेई ने अपने संदेश मे ईरान की जनता को बताया कि उनका चुनाव विशेषज्ञों की सभा के मतदान के द्वारा हुआ. उन्हें इस्लामिक गणराज्य के टेलीविजन के माध्यम से ये जानकारी दी गई.

अमेरिका -इजराइल के खिलाफ जारी रहैंगे हमले

खामनेई ने अमेरिका -इजराइल के साथ चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान की तरफ से भी हमले लगातार जारी रहैंगे. उन्होंने अपनी सेना से अपील किया कि हमले जारी रखे जायें. साथ ही ये भी बताया कि  ईरान में अब ऐसे मोर्चों को खोलने पर विचार किया जा रहा है, जिसका दुश्मनों को कम अनुभव है.

 सहयोगी देशों और संगठनों की तरीफ

इसके अलावा खामनेई ने अपने आस पास के देशों के अपने सहयोगियों की तरीफ भी की. उन्होंने यमन में ईरान के सहयोगियों,  इराक में रेजिस्टेंस और लेबनान में हिजबुल्लाह की तारीफ़ की.

खामनेई के संदेश का अंतराष्ट्रीय असर

ईरान के नेशनल टेलिविजन पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई के ये संदेश उस समय आया है, जब उनके बारे में कई अंतराष्ट्रीय मीडिया में उनके घायल होने को लेकर आशंका जताई जा रही है. ये आशंका तब बढ़ गई जब  साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेज़ा सलारियन ने अंग्रेजी अखबार द गार्डियन को बताया था कि ‘मैंने सुना है कि उनके पैर, हाथ और बाजू घायल हैं…मुझे लगता है कि वे चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं.’ सलारियन ने अखबार से कहा था कि ऐसी स्थित में लगता नहीं है कि वो अपना भाषण सहजता से दे सकते हैं.’

खामनेई के भाषण का महत्व

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को लेकर लगातार इस तरह की खबरे मीडिया में चल रही है कि वो घायल है लेकिन टेलिविजन पर एंकर के द्वारा पढे गये उनके भाषण ने ये साफ कर दिया कि ईरान में नेतृत्व का संकट नहीं है और  पूरी ताकत से हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है. ईरान ना केवल हमलों का जवाब दे रहा है बल्कि युद्ध में बने रहने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है. खामनेई के बयान को क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 चीन और रुस का ईरान को समर्थन  

इस बीच China और Russia ने खुलकर ईरान के समर्थन की बात कही है. दोनों देशों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी तरह के संघर्ष से वैश्विक स्थिरता प्रभावित हो सकती है.

मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. स्ट्रेट ऑफ हार्मुज का रास्ता बंद होने के कारण पूरी दुनिया में तेल का संकट बढ़ता ही जा रहा है.

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर ईरान की अगली रणनीति पर टिकी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मध्य पूर्व की स्थिति और भी ज्यादा संवेदनशील हो सकती है.

Latest news

Related news