Mojtaba Khamenei तेहरान : ईरान के नवनियुक्त सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आ सकते हैं. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पवित्र शहर कोम (Qom) स्थित ‘हजरत मासूमेह दरगाह’ में अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शोकसभा की अगुवाई करेंगे.
ईरानी समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ के अनुसार, “ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के बेटे अपने पिता की याद में आयोजित एक समारोह में भाषण देंगे. यह कार्यक्रम 19 जुलाई को क़ोम शहर में फ़ातिमा मासूमेह दरगाह पर आयोजित किया जाएगा. ख़बरों के मुताबिक, इसका आयोजन ख़ुद मोजतबा कर रहे हैं, जिन्हें लंबे समय से उनके पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है.”
BREAKING: MOJTABA KHAMENEI SET FOR POSSIBLE FIRST PUBLIC APPEARANCE SINCE US STRIKES
Iran’s Supreme Leader will hold memorial ceremony for late father — Ayatollah Ali Khamenei — at Qom’s Holy Shrine
Appearance would come after MONTHS WITHOUT A PUBLIC SIGHTING…
— The Hormuz Wire (@HormuzJournal) July 10, 2026
Mojtaba Khamenei लंबे समय से पर्दे के पीछे रहकर कर रहे हैं काम
मुजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने आने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं. मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में युद्ध शुरू होने के बाद से मुजतबा को किसी भी सार्वजनिक मंच या कार्यक्रम में नहीं देखा गया था. ऐसे में आज होने वाली शोकसभा में उनकी मौजूदगी ईरान की भावी राजनीति और सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है.
मार्च में चुने गए थे नए सुप्रीम लीडर, हमले में घायल होने की थी खबर
गौरतलब है कि इसी साल मार्च की शुरुआत में ईरान की ताकतवर धार्मिक परिषद (Assembly of Experts) ने मुजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना था. उनके अचानक गायब रहने के पीछे कई मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया गया था. खबरों के मुताबिक, फरवरी में हुए एक हमले में मुजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसी हमले और गंभीर सुरक्षा खतरों के चलते वे अब तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि आज मुजतबा का जनता के सामने आना ईरान में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण और नई लीडरशिप के स्थिर होने का एक बड़ा संकेत होगा.

