बक्सर : बीजेपी ने बक्सर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह Mithilesh Tiwari को कैंडिडेट बनाया है. बक्सर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पहली बार बक्सर पहुचे. बक्सर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. बक्सर पहुंचते ही भाजपा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने ब्रह्मपुर के शिव मंदिर में पूजा पाठ कर जीत का आशीर्वाद मांगा.
Mithilesh Tiwari: विपक्ष में कुछ नहीं रह गया है
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्यासी को जगह-जगह रोक कर स्वागत किया. वहीं पुराना भोजपुर में सिकरौल पंचायत के पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया. बक्सर पहुंचते ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर इशारों इशारों में निशान साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के अंदर कुछ रह नही गया है. बिहार का छोटा पप्पू दिल्ली के बड़े पप्पू को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कही का इट कहि का टुकड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा. यह कुनबा कहीं का नही रहा.

