एडल्ट फिल्मों की स्टार मिया खलीफा Mia Khalifa आये दिन सुखियाँ बटोरती रहती है. कभी अपनी तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस का दिल जीतती है तो कभी इंटरनेशनल मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं. लेकिन ये बेबाकी मिया खलीफा Mia Khalifa के लिए कभी भारी भी पड़ जाएगी ये शायद मिया खलीफा ने कभी सोचा नहीं होगा. कभी किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियां बटोरने वाली मिया खलीफा आज फिर एक विवादित बयान के चलते सुर्ख़ियों में हैं.
Mia Khalifa ने किया फिलिस्तीन का समर्थन
हाल ही में एडल्ट स्टार मिया खलीफा Mia Khalifa को इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में फिलिस्तीन का समर्थन करने पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जिसके चलते उन्हें कनाडा के पॉडकास्टर और रेडियो होस्ट टॉड शापिरो के साथ पॉडकास्ट डील से निकाल दिया गया है. खलीफा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं और इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा.’ अन्य पोस्ट में कहा, ‘क्या कोई फिलिस्तीन में स्वतंत्रता सेनानियों से कह सकता है कि वे अपने फोन पलटें और होरिजेंटल फिल्म बनाएं.’ पोस्ट के वायरल होने और सोशल मीडिया पर आलोचना होने के तुरंत बाद, शापिरो ने इसे ‘भयानक’ बताया और कहा कि खलीफा को खुद को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त मानना चाहिए. पॉडकास्टर ने उनसे ‘समझदार होने और एक बेहतर इंसान बनने’ का आग्रह किया.
Playboy ने मिया खलीफा का कॉन्ट्रैक्ट किया कैंसल
वैसे पॉडकास्टर ही एकलौते नहीं हैं जिसने मिया के खिलाफ एक्शन लिया हो. पोस्ट वायरल होने के चलते अपने एडल्ट कंटेंट के लिए मशहूर ‘Playboy’ कंपनी ने लेबनानी पॉर्न स्टार मिया खलीफा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ‘प्लेबॉय’ क्रिएटर कम्युनिटी को एक मेल में कंपनी ने कहा कि उसके इज़रायल पर हमास के हमले के बारे में ‘घिनौनी और निंदनीय’ टिप्पणियों पर उसके साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं.
इस लेटर में ‘प्लेब्वॉय’ ने कहा, “हम आज आपको मिया खलीफा के साथ ‘प्लेबॉय’ के रिश्ते को खत्म करने के अपने फैसले के बारे में बताने के लिए लिख रहे हैं, जिसमें हमारे क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर मिया के ‘प्लेबॉय’ चैनल को हटाना भी शामिल है. पिछले कुछ दिनों में मिया ने इज़रायल पर हमास के हमलों और निर्दोष लोगों और बच्चों की हत्या का जश्न मनाते हुए घिनौनी और निंदनीय टिप्पणियाँ की हैं.” ‘प्लेब्वॉय’ ने इस बात पर जोर देते हुए लिखा कि “हम स्वतंत्र अभिव्यक्ति और रचनात्मक राजनीतिक बहस को प्रोत्साहित करते हैं लेकिन नफरती भाषण के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है. हम उम्मीद करते हैं कि मिया यह समझेगी कि उसके शब्दों और कामों के क्या नतीजे होंगे.” प्लेब्वाय ने मिया के कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के लिए भेजा गया लेटर भी शेयर किया.
मिया खलीफा ने फ्री फिलिस्तीन का दिया नारा
लेकिन इतना सब होने के बाद भी मिया खलीफा रुकी नहीं और उन्होंने पॉडकास्टर के ट्वीट का जवाब देते हुए बगैर किसी का नाम लिए मिया ने शापिरो के जवाब में ट्वीट किया, “मैं कहूँगी कि फ़िलिस्तीन का समर्थन कर के मैंने कमाई के कई मौके खो दिए हैं. हालाँकि, मैं खुद पर ज़्यादा गुस्सा हूँ क्योंकि मैंने कभी इस पर गौर किया ही नहीं कि मैं यहूदियों के साथ काम कर रही हूँ.” मिया खलीफा ने शापिरो की कंपनी को ‘शि*ट’ और घटिया कहा और साथ ही ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा भी दिया.
किसान आंदोलन का भी किया था समर्थन
दरअसल मिया खलीफा एक लेबनानी-अमेरिकी पॉर्न स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वो हमास का समर्थन करने वाले देश लेबनान में पैदा हुई. वैसे ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी मिया खलीफा ने भारत में हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया था. तब भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

