15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बढ़े भाव! IPL 2026 में धमाके के बाद एंडोर्समेंट फीस पहुंची 2 करोड़ के पार

Vaibhav Suryavanshi Brand : IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब मैदान के बाहर भी बड़ी कमाई कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी है कि अब कं

पनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने के लिए कतार में खड़ी हैं.

Vaibhav Suryavanshi Brand को 2 करोड़ तक का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी एक एंडोर्समेंट डील के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे लेकिन टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक कर दी है.

बताया जा रहा है कि कई बड़ी कंपनियां वैभव को अपने विज्ञापन अभियानों का चेहरा बनाना चाहती हैं. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ब्रांड्स भी इस कीमत को देने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं.

IPL 2026 में किया था ऐतिहासिक प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि वह पूरे टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सीजन में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा.

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ना सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को मजबूती दी बल्कि उन्हें कई बड़े व्यक्तिगत सम्मान भी दिलाए.

पांच बड़े अवॉर्ड किए अपने नाम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कुल पांच बड़े पुरस्कार जीते. इनमें शामिल हैं:

  • ऑरेंज कैप
  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन
  • मोस्ट सिक्स इन द सीजन
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
  • सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन

इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना दुनिया भर के  क्रिकेट में  दुर्लभ माना जा रहा है.

सैलरी सिर्फ 1.10 करोड़, लेकिन ब्रांड वैल्यू कहीं ज्यादा

दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स के साथ वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट केवल 1.10 करोड़ रुपये का है. हालांकि उनके प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में उनकी बाजार कीमत कई गुना बढ़ सकती है.

कई जानकारों का अनुमान है कि अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आगामी मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 करोड़ रुपये तक की बोली भी मिल सकती है.

पहले से बड़ी कंपनियों के साथ कर चुके हैं डील

इंडस्ट्री विशेषज्ञों के मुताबिक, आईपीएल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे ब्रांड्स के साथ करीब 1 करोड़ रुपये की रेंज में एंडोर्समेंट डील साइन की थी. अब उनके प्रदर्शन के बाद यह कीमत बढ़कर 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार?

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस गति से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है. सचिन तेंदुलकर से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने उन्हें सराहा है.  मैदान पर उनके रिकॉर्ड और मैदान के बाहर बढ़ती ब्रांड वैल्यू इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हो सकते हैं.

Latest news

Related news