Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में नक्सली हमला , 11 जवान शहीद, सीएम बघेल ने कहा छोड़ेंगे नहीं…

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ से दंतेवाडा  में DRG य़ानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर नक्सियों ने हमला कर दिया. हमले में 11 जवान शहीद हो गये हैं.बताया  जा रहा है कि हमले में IED का इस्तेमाल किया गया है….

हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जायेगा. हमले के बाद सुरक्षा बलों और नक्लियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई है.

बताया जा रहा है कि हमला दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके में हुई है.जिले के एसपी  ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक GRG की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी, जैसा ही टीम अरनपुर के इलाके मे घुसी ब्लास्ट हुआ. इस में डीआरजी के दस जवान और गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई.

 

विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि ब्लास्ट की जगह पर पूरी सड़क उखड़ गई.

 

 

Latest news

Related news