Wednesday, March 4, 2026

नोयडा में नौकरानी के साथ मारपीट, जिसने देखा रुह कांप गई

नोयडा (NOIDA)

सोशल मीडिया पर नोयडा के पॉश रिहायशी सोसायटी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक महिला घरेलू नौकरानी को लिफ्ट से खींचते हुए नजर आ रही है. नौकरानी अपने आप को लिफ्ट के अंदर खींच रही है वहीं एक महिला उसे जबर्दस्ती घसीटते हुए लिफ्ट से बाहर खींच रही है.सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीर नोयडा क्लियो काउंटी सोसायटी की है . तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रही घरेलू नौकरानी पिछले 6 महीने से इस हाईराइज सोसायटी में काम कर रही थी. मालकिन लगातार अपनी नौकरानी के साथ मारपीट करती रहती थी. मारपीट के कई निशान उसके शरीर पर मौजूद है. नौकरानी ने कई बार घर से भागने की कोशिश की लेकिन हर बार पकड़ी गई.

इस बार भी वो घर से भागने की कोशिश कर रही थी जब मालकिन ने पकड़ लिया और इसका वीडियो वायरल हो गया.

पीडित नौकरानी ने बताया कि वो पिछले 6 महीने से यहां काम कर रही थी,लेकिन  मालकिन ने उसका फोन छीन लिया और घर वालों से संपर्क नहीं करने दिया. जब घर वालों का मामले का पता चला तो उसके छुड़ाकर अपने साथ ले गये.

पुलिस ने मालकिन को नौकरानी के साथ मरपीट करने के मामले मे गिरफ्तार कर लिया है.

Latest news

Related news