Lunar Eclipse (Blood Moon) : आज 7 सितंबर को साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण Chandragrahan लगने जा रहा है. इस ग्रहण के दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने के लिए मिलेगा , जिसे आमतौर पर ब्लडमून (Blood Moon) कहा जाता है. आज पूर्णिमा की रात होने वाली इस खगोलीय घटना के समय सारा आसमान लाल नजर आने वाला है. आज का ये चंद्रग्रहण साल का सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण है. आज ग्रहण का कुल समय 82 मिनट का होगा.
Lunar Eclipse (Blood Moon) : दुनिया के किस-किस हिस्से मे दिखेगा चंद्रग्रहण
आज का चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण वो खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. पृथ्वी की छाया के कारण सूर्य की रौशनी चंद्रमा तक नही पहुंच पाती है. चंद्रमा की कोई अपनी रौशनी नहीं होती है.वो हमेशा सूर्य की रौशनी से चमकता है. ऐसे में जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जायेगी तो सूर्य की रौशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पायेगी. पृथ्वी पर इसी घटना को चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) कहा जाता है.
आज के दिन चंद्रम का उदय लालिमा के साथ होता इसलिए जैसे ही पृथ्वी की छाया चंद्रमा की तरफ पहुंचेगी , उस समय चंद्रमा से निकले वाली रौशनी बिल्कुल ला रंग की होगी , यही कारण है कि आज की पूर्णिमा को ब्लडमून कहा जाता है.
भारत में कितने बजे शुरु होगा ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार यहां चंद्रग्रहण की शुरुआत रात 9.58 बजे से होगी जो रात 1.26 बजे तक रहेगा. हालांकि चंद्रमा का धरती की उपच्छाया में पहला स्पर्श रात 8 बजकर 59 मिनट पर ही हो जाएगा. इसके बाद चंद्रमा प्रच्छाया में 9:58 पर प्रवेश करेगा और यहीं से वास्तविक ग्रहण की शुरुआत होगी. पूरी तरह से ग्रहण रात 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा.
भारत में कहां कहां देख सकेंगे चंद्रगहण का नजारा
भारत में आज लगने वाला चंद्रग्रहण लगभग सभी शहरों से देखा जा सकेगा. जम्मू-कश्मीर, दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, कन्याकुमारी तक पूरे देश में इस इस अद्भुत खगोलीय घटना का नजारा देख पाएंगे. भारत में शबी शहरों मे ग्रहण का समय एक ही रहेगा- रात 9:58 से 1:26

