Lucknow Fire CM Yogi : लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जिनमें बड़ी संख्या में वहां पढाई करने वाले बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं. घटना स्थल का जायजा लेन ेके बाद सीएम योगी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल चाल लिया.
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits King George’s Medical University (KGMU) and meets the injured of the fire incident.
15 people lost their lives in the fire incident. pic.twitter.com/U0jszJbul6
— ANI (@ANI) June 22, 2026
Lucknow Fire CM Yogi:मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान किए जाने का भी ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
Lucknow building blaze:
UP CM Yogi Adityanath reaches site, takes stock of situation with Deputy CM Brajesh Pathak. pic.twitter.com/JHVCFXfXnE
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 22, 2026
कुछ ही मिनटों में विकराल हुई आग
जानकारी के अनुसार, अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र में स्थित तीन मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं और आग से घिरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरकर बाहर निकले.
इमारत में चल रही थीं कई गतिविधियां
जिस भवन में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप संचालित हो रही थी. वहीं ऊपरी मंजिलों पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग से जुड़े प्रशिक्षण कार्य और बच्चों की लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी. आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
देर रात तक जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. कई लोगों को स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेस्क्यू टीमों ने देर शाम तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
बिल्डिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही का खुलासा
हादसे के बाद प्रारंभिक जांच में भवन निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी उसका मानचित्र तो स्वीकृत था, लेकिन निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया था. आरोप है कि सेटबैक क्षेत्र को भी कवर कर निर्माण किया गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में निकासी के रास्ते प्रभावित हुए.
एलडीए ने गठित की जांच समिति
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह हादसा एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में भवन सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

