Saturday, February 14, 2026

लखनऊ: कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के मामले में मनचलों की हुई पहचान

सोशल मीडिया पर पिछले  दो दिन से एक वीडियो वायरल था जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को कुछ मनचले पीटते नजर आ रहे थे.पुलिस कांस्टेबल अकेला था और मारपीट करने वाले कई लड़के थे.मामले में बदमाशों की पहचान कर ली गई है.

ये वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है.लखनऊ के पारा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीकांत को अराजकतत्वों ने सड़क पर पीटा दिया.कांस्टेबल की गलती बस इतनी थी कि उसने  ट्रैफिक नियम का उलंघन करके भाग रहे 3 लड़कों के पकडा था.इन लड़कों ने कांस्टेबल श्रीकांत को बुरी तरह से पीटा.

घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कांस्टेबल श्रीकांत की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने बताया की मामले में आईपीसी की धारा 323,504,506,332,353,427 और 7cl में दर्ज हुआ मुकदमा, सभी तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है जल्द ही तीनों की होगी गिरफ्तारी.

Latest news

Related news