Lucknow Airport Radiation leak : रेडियेशन मटेरियल लीक मामले में आई नई खबर,कंपनी ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Lucknow Airport Radiation leak : शनिवार सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कार्गो से रेडियेशन लीक होने की खबर से खलबची मच गई थी.  जब खबर आई कि तो  मामले का पता  लगते ही एनडीआरएफ औऱ एसीडीआरअएफ की टीम ने एयरोपोर्ट को खाली करा दिया और जांच में लग गये. शुरु मे ये भी बताया गया कि  रेडियो एक्टिव पदार्थ के लीक होने के कारण दो कर्मचारी बेहोश भी हो गये थे. लेकिन इस खबर की पुष्टि नहीं हुई.एयरपोर्ट अथोरिटी की तरफ से रेडियो एक्टिव के लीक होने की खबर की पुष्टि की गई थी .

Lucknow Airport Radiation leaks – एयरपोर्ट पर कोई लीक नहीं – विशेषज्ञ 

लेकिन अब विशेषज्ञों की जांच के बाद ये बताया गया कि रेडियेशन लीक की बात गलत थी कोई रेडियेशन लीक नहीं हुआ था.फॉल्स अलार्म बजा था ,जिसके कारण थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थित बन गई थी.

 

एयरपोर्ट आथोरिटी ने जारी किया स्टेटमेंट 

इस घटना के लेकर लखनऊ के एयरपोर्ट अथोरिटी ने भी अपना स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि “कैंसर रोगियों के लिए दवाओं से भरे एक शिपमेंट ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में रेडियोधर्मी सामग्री के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया. अलार्म के कारण का पता लगाने के लिए बुलाए गए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने शिपमेंट को सुरक्षित घोषित कर दिया है.”

Lucknow Airport Authority Letter
Lucknow Airport Authority Letter

एयरपोर्ट अथोरिटी की सफाई- कोई हताहत नहीं हुआ

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव पदार्थ के रिसाव के बाद ये खबर आई थी कि दो कर्मचारी बेहोश हो गये थे और जो लोग भी उस शिपमेंट की जद में आये थे, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि कोई हताहत नही है. एयरपोर्ट का संचालन सुचारू ढ़ंग से चल रहा है , और ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है.

Latest news

Related news