LPG Booking Rule Update : PG सिलेंडर बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में फैल रही भ्रम की स्थिति पर सरकार ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है. हाल ही में यह दावा किया जा रहा था कि अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को 25 की जगह 35 दिन या अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से ज्यादा इंतजार करना होगा, लेकिन सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह से गलत बताया है.
#BREKAING
Central Government Clarifies News Reports Regarding LPG Refill Booking Time LimitsIt has come to the government’s notice that certain news reports and social media posts are claiming that changes have been made to the time limits for booking LPG refills—specifically,…
— Abhinav (@Abhinav_gloria) March 25, 2026
LPG Booking Rule : केंद्र सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम
सरकारी बयान के अनुसार LPG बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले से लागू नियम ही जारी रहेंगे. इसका मतलब यह है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिन निर्धारित है.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग समय सीमा होगी लेकिन सरकार ने साफ किया है कि ऐसा कोई विभाजन नहीं किया गया है और सभी पर समान नियम लागू होते हैं.
* शहरी इलाकों में 25 दिन, और
* ग्रामीण इलाकों में 45 दिन, चाहे कनेक्शन किसी भी प्रकार का हो.
तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश किया तो …..
अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम खुद ही बुकिंग को रिजेक्ट या ब्लॉक कर देता है. यह अवधि पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिनी जाती है और यह नियम देशभर में लागू है.
इस बीच वैश्विक परिस्थितियों का भी असर LPG सप्लाई पर देखने को मिल रहा है. खासतौर पर मध्य पूर्व में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. हालांकि, सरकार का कहना है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

