Monday, February 16, 2026

LokSabha 2024 first polling छत्तीसगढ़ के बस्तर में 156 बूथ संवेदनशील, कई जगह दोपहर 3 बजे तक ही होगी वोटिंग

नई दिल्ली : LokSabha 2024 first polling लोकसभा 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. देशभर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर पड़ेंगे वोट. पूरे देश में वोटिंग के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है . संवेदनशील इलाकों में वोटिंग से पहले खास तैयारियां की गई हैं. गुरुवार को चुनाव आयोग ने तैयारियों के बारे में बताया.

LokSabha 2024 first polling : बस्तर में 156 बूथ संवेदनशील

छत्तीसगढ़ में के बस्तर में कुल 156 पोलिंग बूथों को संवेदनशील बताया गया है. यहां दोपहर 3 बजे कर ही वोटिंग होगी.चुनाव की तैयारियों के बारे में आज राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि दुर्गम और संवेदनशील मतदान केंद्रों  मे चनाव दलों को हेलिक़ॉप्टर के जरिये पहुंचाया गया है. जबकि पाकी के इलाकों मे भी एहतियातन सभी को वाहनों से पहुंचाया गया है. छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की पदाधिकारी रीना बाबा साबेह कंगाले ने बस्तर निर्वाचन क्षेत्र मे होने वेली पोलिंग के बारे मे जानकारी दी. बस्तर मे कुल मिलाकर 1961 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. यहां से एक लोकसबा क्षेत्र से 1 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमे से दो निर्दलीय हैं.

बस्तर लोक सभा में मतदान का समय

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के बारे में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की पदाधिकारी रीना बाबा साबेह कंगाले ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों मे मतदान के लिए समय निर्धारित किया गया है. कोंडागांव, चित्रकोट, नारायणपुर, कोंटा और बीजापुर में सुबह 7 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा, वहीं  बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.  जगदलपुर के विधानसबा क्षेत्र में दो समय निर्धारित किया गया है. 72 मतदान केंद्र पर सुबह 7 से 3 और 175 मतदान केंद्र पर सुबह 7 से 5 बजे तक वोटिंग होगी.

 बस्तर के संवेदनशील क्षेत्र

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल मिलकर 6 जिले हैं , जिसमें 43 को क्रिटिकल और 40 को बल्नरेबल बताया गया है. सुकमा में 28, बीजापुर में 67 , कोंडागांव में 3 , नारायणपुर में 24 , दंतेवाड़ा में 31 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाये गये हैं. दंतेवाड़ा में 21 बल्नरेबल बूथ भी बनाये गये हैं.

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी.

 

ये भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: थम गया पहले चरण का प्रचार, बिहार की इन 4 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

Latest news

Related news