Leander Paes Joins BJP : नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीति के मैदान में एक बड़े खिलाड़ी की एंट्री हुई है. भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस (Leander Paes) ने मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है .
Renowned tennis player Leander Paes joins BJP in the presence of senior BJP leaders in New Delhi. #JoinBJP pic.twitter.com/z7LQz3VFC4
— BJP (@BJP4India) March 31, 2026
Leander Paes ने दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता
दिल्ली के भाजपा हेडक्वाटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में पेस ने पार्टी का दामन थामा. भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पेस के पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें साझा कर इस खबर की पुष्टि की है.
नितिन नबीन से मुलाकात के बाद लगी मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसी PGI के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पेस के भाजपा में जाने की अटकलें तेज थीं. हाल ही में उन्होंने कोलकाता में भाजपा नेता नितिन नबीन से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि वह जल्द ही भगवा चोला पहन सकते हैं.
TMC छोड़ थामा भाजपा का कमल
यह लिएंडर पेस की राजनीति में दूसरी पारी है. इससे पहले साल 2021 में वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे. हालांकि, टीएमसी में रहने के दौरान वह सक्रिय राजनीति में बहुत ज्यादा नजर नहीं आए. अब चुनाव से ठीक पहले उनका पाला बदलना पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरणों में चर्चा का विषय बन गया है.
खेल के ‘सुपरस्टार’ का राजनीतिक सफर
लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं, उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं:
-
ओलंपिक पदक: पेस ने भारत के लिए टेनिस में ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचा था।
-
महेश भूपति के साथ जोड़ी: पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने डबल्स में विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराया और ओलंपिक में कांस्य पदक जीता.
-
डेविस कप: डेविस कप में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.
खिलाड़ियों का राजनीति की ओर रुझान
लिएंडर पेस का खेल के मैदान से राजनीति की ओर रुख करना कोई नई बात नहीं है. उनसे पहले मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, क्रिकेटर गौतम गंभीर और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे कई एथलीट्स ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है. अब देखना यह होगा कि बंगाल की पिच पर पेस भाजपा के लिए कितने ‘एस’ (Ace) सर्व कर पाते हैं यानी भाजपा की विक्ट्री में कितनी मदद कर पाते हैं.

