Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Kunal Kamra को T Series ने भेजा कॉपीराइट का नोटिस, Youtube से...

Kunal Kamra को T Series ने भेजा कॉपीराइट का नोटिस, Youtube से भी हो सकता है वीडियो डिलीट

0
830
Kunal Kamra 
Kunal Kamra 

Kunal Kamra  : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गई कॉमेडी के बाद विवादों में आए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब म्यूजिक कंपनी टी सीरीज T Series ने निशाने पर ले लिया है. पालिटिकल कॉमेडी करके सत्ता के निशाने पर आये कामरा पर चौतरफे हमले हो रहे हैं. कामरा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर मैसेज डाला कि उन्हें म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की तरफ से उनके कॉमेडी वीडियो के खिलाफ कॉपीराइट के उल्लंघन का नोटिस मिला है . कामरा ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उनके पैरोडी के एक वीडियो को कॉपीराइट उल्लंघन के लिए YouTube ने फ़्लैग किया है.

Kunal Kamra के वीडियो को यूट्यूब ने किया फ्लैग

कामरा ने यूट्यूब के द्वारा फ्लैग किया जाने के बाद अपनी सफाई में लिखा कि पैरोडी और सटायर यानी व्यंग्य में इस तरह की बातें कानून का उल्लंघन नहीं है. मैंने अपने वीडियो में ओरिजिनल गाने के बोल या उसमें प्रयोग किये गये किसी मूल वाद्य यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया है. कामरा ने यूट्यूब को लिखा है कि अगर आप इस वीडियो को हटाते हैं, तो ऐसे में हरेक सॉन्ग और डांस वीडियो को हटाया जा सकता है. इसलिए क्रिएटर्स कृपया इस पर ध्यान दें. कामरा ने ये भी लिखा कि भारत में हर एकाधिकार किसी माफिया से कम नहीं है.  इसलिए लोग इस वीडियो के हटाए जाने से पहले इस विशेष कार्यक्रम को या तो देखे लें या डाउनलोड करके रख लें .

 कॉपीराइट उल्लंघन का मामला है कितना बड़ा अपराध ?

आपको जानना जरुरी है कि यहां जिस कापीराइट कानून की बात हो रही है, उसका उल्लंधन करना कितना बड़ा अपराध है. कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत कॉपीराइट उल्लंघन एक संज्ञेय और गैर-जमानती यानी ऩॉन बेलेवल अपराध है. इस मामले में दोषी पाये जाने पर 6 महीने की जेल और पचास हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है. इस मामले में अधिकतम सजा तीन साल कारावास और दो लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है.

अब ऐसे में कुणाल कामरा पर अगर कॉपीराइट का केस बनता है तो कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादास्पद कॉमेडी करके शिवसैनिको के गुस्से का शिकार बन गये हैं, वहीं उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही है.

विवादास्पद कॉमेडी के किंग हैं कुणाल कामरा 

कुणाल कामरा अक्सर ऐसी कॉमेडी करते हैं जो किसी न किसी तरह से विवादास्पद बन जाता है. इस बार कॉमेडी के बाद ट्रैजिडी ये हो गई है कि कुणाल कामरा से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ साथ कई नेताओं ने मांफी मांगने के लिए कहा लेकिन कामरा ने साफ कर दिया कि वो मांफी नहीं मांगेगे. उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी भारत का संविधान देता है इसलिए अगर कोर्ट उनसे कहे तभी  मांफी मांग लेंगे. कामरा के इस व्यवहार ने फड़नवीस सरकार को और परेशान कर दिया है. इस बीच खबर है कि  मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए दूसरी बार कुणाल कामरा को समन भेजा है.पहले समन के बाद वो  पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे.