हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा,उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान आवंटित

Haridwar Kumbh 2027 देहरादून: हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया है. भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड को 3,051.079 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल आवंटित किया गया है.

केंद्र की ओर से किए गए इस अतिरिक्त आवंटन से उत्तराखंड को कुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. राज्य सरकार की ओर से कुंभ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन का अनुरोध किया गया था.

Haridwar Kumbh 2027:उत्तराखंड को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से जारी आवंटन के मुताबिक उत्तराखंड को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन गेहूं और चावल अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराया गया है.

इसमें:

  • गेहूं: 3,051.079 मीट्रिक टन
  • चावल: 4,978.073 मीट्रिक टन
  • कुल अतिरिक्त खाद्यान्न: 8,029.152 मीट्रिक टन

यह अतिरिक्त आवंटन विशेष रूप से कुंभ जैसे बड़े धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान खाद्यान्न की अतिरिक्त जरूरत को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

NFSA के तहत मिलता है अतिरिक्त खाद्यान्न

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुंभ जैसे बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया जा सकता है.

इसी प्रावधान के तहत उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से कुंभ मेला 2027 के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग की थी. केंद्र सरकार ने राज्य की मांग पर विचार करते हुए गेहूं और चावल का अतिरिक्त कोटा स्वीकृत किया है.

करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है. मेले के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं.

ऐसे में खाद्यान्न, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता भी राज्य सरकार के सामने महत्वपूर्ण चुनौती रहती है. अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से मेले के दौरान खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

कुंभ 2027 की तैयारियों को मिल रही रफ्तार

उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार कुंभ को लेकर विभिन्न विभागों के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन भी इसी व्यापक तैयारी का हिस्सा है.

सरकार का फोकस मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा, सुचारु आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को मजबूत करने पर है. केंद्र से मिले अतिरिक्त खाद्यान्न से कुंभ के दौरान खाद्य आपूर्ति तंत्र को अतिरिक्त मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Latest news

Related news