Friday, February 20, 2026

शिलांग में राहुल गांधी की भाषण के बीच रैलीस्थल के उपर दिखा हेलिकॉप्टर,कांग्रेस ने पूछा सवाल-कहां से आया हेलिकॉप्टर?

शिलांग : मेघालय में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को शिलांग (मेघालय) पहुंचे. राहुल गांधी ने शिलांग में रैली को संबोधित किया . रैली के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो हैरान करने वाला है. कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने एक ट्टीट किया है जिसमें कहा है कि राहुल गांधी की रैली में भाषण के दौरान एक हेलिकॉप्टर अचानक रैली स्थल पर आया और काफी देर तक मंडराता रहा

 

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने सवाल उठाया है कि ये हेलिकॉप्टर कहां से आया और इसमें कौन था, इसके बारे में खुलासा होना चाहिये …

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हेलिकॉप्टर कहां से आया और रैलीस्थल के ठीक उपर हेलिकॉप्टर का क्या काम था ?

अब इस मसले का जवाब सुरक्षा एजेंसियां ही दे सकती है कि रैली स्थल के ठीक उपर ये हेलिकॉप्टर क्यों और कैसा आया, लेकिन  इस तरह की घटना बड़ा सुरक्षा चूक के दायरे में आ सकती है.

मेघालय में सांसद राहुल गांधी ने फिर उठाया अडानी का मसला

 

मेघालय के लिए कांग्रेस का #5 starmeghalaya प्लान

राहुल गांधी मेघालय रैली में राज्य के लिए के लिए #5 starmeghalaya प्लान लेकर पहुंचे थे. राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस राज्य में  #5Starmeghalaya के जरिये इस खूबसूरत राज्य के सभी लोगों को एक साथ आगे ले जाएगी.

 

Latest news

Related news