विवाह बंधन में बंधने के लिए चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंची कियारा आडवाणी,सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लेंगी सात फेरे

जैसलमेर : बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी अपनी शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी है.आज कियारा मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल पहुंची. कियारा के साथ मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा और उनकी टीम भी मौजूद थी.जल्द ही सिद्धार्थ मलहोत्रा भी अपने पूरे परिवार के साथ सूर्यगढ़ होटल में होंगे.

KIYARA ADWANI JAISALMERKIYARA ADWANI 3

सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा की शादी के फंक्शन रविवार से शुरु होंगे.

शादी के फंक्शन के लिए होटल सूर्यगढ़ होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. यहां दोनों परिवारों की तरफ से कुछ मेहमान आ गये हैं, लेकिन ज्यादातर मेहमान रविवार को ही पहुंचेंगे. सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं.

KIYARA ADWANI REACH JAISALMER

मशहूर मेंहदी आर्टिस्ट वीना नागडा कल यानी शुक्रवार को ही जैसलमेर पहुंच चुकी हैं.

VEENA NAGDA

खास बात ये है कि बॉलीवुड स्टार कपल कियारा सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है . पूरे आयोजन को मीडिया से दूर रखने की कोशिश है. शादी की तैयारियों और यहां पहुंचने वाले मेहमानों के बारे में जानकारी सीक्रेट रखी गयी है.

कियारा आडवाणी को जेसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कियारा आफ व्हाइट आउट फिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी.

Latest news

Related news