Tuesday, February 17, 2026

“कायस्थ पाठशाला” ने अमिताभ बच्चन को सदस्य बनाने से किया मना, “प्योर कायस्थ नहीं हैं अमिताभ बच्चन”

प्रयागराज :  दुनिया की संस्थाएं भले ही अभिनेता अमिताभ बच्चन को खुले हाथों से स्वीकार करने के लिए, अपनी संस्था में शामिल करने के लिए तैयार हो सकती हैं  लेकिन अमिताभ बच्चन के पैतृक शहर प्रयागराज की एक संस्था के वह सदस्य नहीं बन सकते. संस्था के लोग उन्हें सदस्य बनाने के लिए तैयार नहीं हैं.

सुनने में जरूर अटपटा लगता है लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन जिस कायस्थ समाज से आते हैं और जो कायस्थ बिरादरी अमिताभ बच्चन को लेकर गर्व की अनुभूति करता है उसी कायस्थ समाज का मुंशी काली प्रसाद का बनाया एशिया में सबसे बड़ा ट्रस्ट ‘कायस्थ पाठशाला’ उनको सदस्य बनाने के लिए तैयार नहीं है. आज उसके आला अधिकारी ने कहा कि अमिताभ बच्चन जी प्योर कायस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें ट्रस्ट का सदस्य नहीं बनाया जा सकता.

ट्रस्ट के मुखिया का कहना है कि हरिवंश राय बच्चन कायस्थ थे लेकिन अमिताभ बच्चन शुद्ध कायस्थ नहीं हैं. बल्कि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी कायस्थ बिरादरी से अलग की हैं ,इसलिए अमिताभ बच्चन को शुद्ध कायस्थ नहीं माना जा सकता.

ट्रस्ट के अगुआ का कहना है कि चूंकी ट्रस्ट के डीड में लिखा हुआ है शुद्ध कायस्थ ही ट्रस्ट का सदस्य बन सकता है और चूंकि अमिताभ बच्चन शुद्ध कायस्थ नहीं हैं, इसलिए वह ट्रस्ट के सदस्य नहीं बन सकते.

Latest news

Related news