कानपुर लैंबॉर्गिनी हिट एड रन मामले का आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार,वीडियो ने साफ की तस्वीर

Kanpur Lamborghini case Update  :  कानपुर के ग्वालटोली वीआईपी रोड पर हुए लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में आखिरकार आरोपी शिवम मिश्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. शिवम मिश्रा को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे  आगे की कार्रवाई को लिए अदालत में पेश किया गया है.

Kanpur Lamborghini case  में मिला वीडियो जिसने खोली पोल 

शिवम मिश्रा को लेकर पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसने उसके पिता की बनाई सारी कहानी की पोल खोल कर रख दी है. वीडियो ने आरोपी शिवम के पिता कारोबारी केके मिश्रा की उन कहानियों का पर्दाफाश कर दिया है जिसमें उन्होने दावा किया था कि 12 करोड़ की लक्जरी कार लंबोर्गिनी शिवम मिश्रा नहीं बल्कि उनका ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था. पुलिस के मुताबिक हादसे के समय कार की ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही बैठा था. ये बात रास्ते में लगे सीसीटीवी वीडियो से साफ हो गई है.पुलिस ने अदालत से शिवम मिश्रा की कस्टडी मांगी है.

Kanpur Lamborghini Hit and Run
कानपुर लंबोर्गिनी हिट एंड रन केस

कानपुर लंबोर्रगिनी कार का क्या है मामला ?    

मामला बीते रविवार का है जब कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड एक लंबोर्गिनी कार ने स़ड़क पर चलते ऑटो और कई और लोगों की टक्कर मार दी. ना केवल टक्कर मारी बल्कि उन्हे रौंदते हुए वहां से भाग निकला. जानकारी आई कि जिस समय ये घटना हुई  उस समय कार में शिवम मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति सवार था. लक्जरी कार के पीछे-पीछे दूसरी कार में शिवम मिश्रा के कुछ बाउंसर्स भी चल रहे थे.

नटकीय ढंग से ही शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी

घटना के बाद से ही लोगों का गुस्सा चरम पर था. एक अमीर बाप के बिगरैल औलाद ने अपने लक्जरी कार के दंभ में सड़क पर चल रहे लोगों को कीड़े मकोड़ों की तरह रौंद दिया. फिर बेटे को बचाने के लिए बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक के के मिश्रा ने लंबी कहानियां बनाई और बताया कि हदसे के समय गाड़ी उनका बेटा नहीं बल्कि ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था. शिवन मिश्रा  को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर की 5 पुलिस टीमें काम कर रही थी. बुधवार को भी पुलिस के के मिश्रा के आवास पर पहुंची थी लेकिन घर का दरवाजा ना खुलने के कारण उन्हें वापस आना पड़ा था. फिर आज पुलिस ने फिर दबिश दी और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.

बेकाबू लंबोर्गिनी कार ने कुचले कई मालूम  

बताया जा रहा है कि ये हादसा रविवार की रात उस समय हुआ जब शहर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर 12 करोड़ की लक्जरी कार लंबोर्गिनी सुपर कार अचनाक बेकाबू हो गई. कार की तेज रफ्तार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर बाइकसवार और फिर कई राहगीर को चपेट में ले लिया. फिर ये कार लड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई. टक्कर इतना जबर्दस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया , वहीं घायल लोगों को तत्काल अस्पातल ले जाना पड़ा.

कानपुर के नामी व्यापारी का बेटा है शिवम मिश्रा 

लंबोर्गिनी कार एक्सडेंट का ये मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि इस कार का संबंध शहर के नामचीन गुटका व्यापारी बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ा था. कार के अंदर इसी ग्रुप के चेयरमैन  केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा सवार था. पुलिस ने सबूतों के आधार पर अब दावा किया है कि इस कार को शिवम मिश्रा ही चला रहा था.

इस घटना के बादकई वीडियो और फोटोज सामाने आये है, जिसमें किसी में बाउंसर्स गाड़ी के नेम प्लेट खरोचते तो किसी में भीड़ को गाड़ी से दूर करते दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो मे ये भी साफ – साफ दिखाई दे रहे है कि कार खुद शिवम मिश्रा ही चला रहा था.   हलांकि परिवार ने अपने बेटे को बचाने के लिए ड्राइवर शिवम मिश्रा से ये बयान भी दिला दिया कि गाड़ी वही चला रहा था और अचनाक तबियत खराब होने पर वो शिवम मिश्रा को संभावने लगा और गाड़ी अनियंत्रित हो गई. परिवार ने अपने बेटे को बचाने का हर संभव कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे.

मामला ढनाढ्य लोगों से जुड़े होने के कारण शुरु शुरु में पुलिस की ढिलाई भी दिखाई दी लेकिन बाद में मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो कार्रवाई तेज की गई.

जांच के लिए बनाई गई स्पेशल टीम 

शुरुआती स्तर पर लापरवाही के आरोप में ग्वालटोली थाने के प्रभारी निरीक्षक को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था. फिर जांच की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से शुरू की गई और एफआई आर में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया. एफआईआर में नाम जुड़ने के बाद पुलिस टीम शिवम मिश्रा को पकड़ने के लिए उसके घर भी गई लेकिन घर के लोगों ने पुलिस को घर के अंदर नहीं घुसने दिया था. आज फिर पुलिस ने कोशिश की और शिवम मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने अदालत से शिवम मिश्रा की रिमांड मांगी है ताकि उससे घटना के बारे में  जानकारी ली जा सके. पुलिस अब शिवम मिश्रा से कार की स्पीड और घटनास्थल की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ करेगी.

Latest news

Related news